फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   science exhibition in little flower

फूलों की महक के साथ लिटिल फ्लावर में दिखी विज्ञान की झलक।

Mon, 29 Jan 2018 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 29 Jan 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
science exhibition in little flower
लिटिल फ्लावर स्कूल में विज्ञान माड्ल प्रदर्शनी को दिखाती छात्रा - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। लिटिल फ्लावर स्कूल में रविवार को तीन दिवसीय विज्ञान एवं फूलों की प्रदर्शनी शुरू हुई। फूलों की सुगंध से सुवासित प्रदर्शनी में विज्ञान की झलक भी देखने को मिली। दोनों ही स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने तरह-तरह के विज्ञान माडल तथा विभिन्न प्रजाति केे फूलों को प्रदर्शित किया। 
विज्ञापन


लिटिल फ्लावर स्कूल परिसर में कार्मल स्कूल तथा लिटिल फ्लावर स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय विज्ञान व फूल प्रदर्शनी में स्कूलों के बच्चों द्वारा अपनी कला एवं ज्ञान का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मध्यप्रदेश के सेंट मैरी स्कूल के फादर डेविड सी. मैथ्यू द्वारा किया गया। कार्यक्रम में स्कूल के प्रधानाचार्य फादर जोसेफ, कार्मल स्कूल की प्रधानाचार्या सिस्टर ज्योसी के साथ दोनों विद्यालयों के शिक्षक व अभिभावक मौजूद रहे। 
विज्ञापन


तीन दिवसीय प्रदर्शनी में फूलों की जहां 15 प्रजातियां रखी गई थी, वहीं विज्ञान प्रदर्शनी में टैंक, वर्किंग माडल में हाइड्रोलिक पावर, भूकंप एलार्म, रेन हार्वेस्टिंग, स्मार्ट सिटी, केमिकल फायर, सेंसर कार, रेन एलार्म आदि माडलों को प्रस्तुत किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शनी का समापन कल 
लिटिल फ्लावर स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय प्रदर्शनी का समापन 30 जनवरी को किया जाएगा। इसी दिन सायं 4 बजे से पुनरुद्धार नामक नृत्य नाटिका का मंचन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed