{"_id":"695ebaa7d2c3395dae0068a5","slug":"schools-will-submit-laboratory-reports-before-the-exams-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-168604-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: परीक्षा से पहले स्कूल देंगे प्रयोगशाला की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: परीक्षा से पहले स्कूल देंगे प्रयोगशाला की रिपोर्ट
विज्ञापन
महराजगंज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की 10वीं और 12वीं की प्रयोगात्मक (प्रैक्टिकल) परीक्षा से पहले सभी स्कूलों को प्रयोगशाला की स्थिति की रिपोर्ट देनी है। डीआईओएस ने पत्र जारी कर अनुपालन के लिए 20 जनवरी की समय सीमा तय की है। इसके बाद डीआईओएस की अगुवाई में टीम प्रयोगशाला के इंतजाम जांचेगी
जनपद में 278 स्कूलों के 70701 विद्यार्थी इस बार बोर्ड परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। बोर्ड की लिखित परीक्षा जहां 18 से तय है वहीं प्रयोगात्मक परीक्षाएं दूसरे चरण में एक फरवरी से शुरू होगी। परीक्षकों की तैनाती 24 जनवरी के बाद होनी है।
परीक्षकों की नियुक्ति से पहले ही जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) की एक विशेष टीम कॉलेजों का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा करेगी।डीआईओएस की अध्यक्षता में गठित यह कमेटी हर कॉलेज की प्रयोगशाला का दौरा करेगी। टीम सुनिश्चित करेगी कि लैब में आवश्यक केमिकल, उपकरण और अन्य संसाधन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं या नहीं।