{"_id":"681a632c3291e750ff054f0d","slug":"schools-are-being-run-without-any-recognition-action-limited-to-notice-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-148530-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बिना मान्यता धड़ल्ले से संचालित हो रहे स्कूल, नोटिस तक सिमटी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बिना मान्यता धड़ल्ले से संचालित हो रहे स्कूल, नोटिस तक सिमटी कार्रवाई
Wed, 07 May 2025 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 07 May 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। जिले में बिना मान्यता के प्राथमिक और माध्यमिक स्कूल ही नहीं मदरसे भी चल रहे हैं। जांच में इनकी गतिविधियां विभाग पकड़ भी चुका है। बावजूद इसके सिर्फ नोटिस देने की कार्रवाई ही अबतक हो सकी।
किसी भी संस्थान ने नोटिस का जवाब देना तक जरूरी नहीं समझा और विभाग नोटिस का जवाब न पाकर भी मौन है। बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धि पांडेय की तरफ से लक्ष्मीपुर और निचलौल ब्लाॅक के करीब 10 से अधिक स्कूलों का संचालन बंद कराने के साथ नोटिस भी जारी किया गया। इसके अलावा इन स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों का दाखिला आसपास के परिषदीय स्कूलों में तो कराया गया, लेकिन नोटिस का जवाब न पाकर भी विभाग ने अबतक कोई कार्रवाई नहीं की।
इसी तरह डीआईओएस की तरफ से हुई जांच में करीब आठ स्कूल ऐसे मिले जिनकी मान्यता तो बेसिक स्तर तक थी, लेकिन संचालन माध्यमिक स्तर की कक्षाओं का किया जा रहा था। ऐसे संचालकों पर भी सिर्फ नोटिस देने की कार्रवाई ही हो सकी है। नोटिस का जवाब देने की जरूरत भी स्कूलों ने नहीं समझा।
विज्ञापन
अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नीरज अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने अबतक 13 मदरसों का संचालन बंद कराते हुए संचालकों को नोटिस दिया। इसकी रिपोर्ट डीएम को प्रेषित की गई। कितने संचालकों ने जवाब भेजा है, इसकी जानकारी नहीं मिली है।