फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   School vehicles will not be able to run without fitness

Maharajganj News: बिना फिटनेस के नहीं चल पाएंगे स्कूली वाहन

Mon, 22 Jul 2024 05:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 22 Jul 2024 05:10 AM IST
विज्ञापन
School vehicles will not be able to run without fitness
महराजगंज। जिले के स्कूल-कॉलेज में लगे अनफिट वाहनों पर कार्रवाई को लेकर परिवहन विभाग कड़ी कार्रवाई करने की तैयारी में है। एआरटीओ ने डीआईओएस और बीएसए को पत्र लिखकर स्कूलों पर शिकंजा कसने के लिए कहा है। परिवहन विभाग ने 73 से अधिक स्कूलों की सूची भी अधिकारियों को सौंपी है।
विज्ञापन

परिवहन विभाग के रिकॉर्ड में करीब 310 स्कूल वाहन पंजीकृत हैं। इसमें बस, वैन व अन्य वाहन शामिल हैं। हैरत की बात ये है कि पिछले दिनों तक करीब 130 स्कूली वाहन ऐसे थे, जिनकी फिटनेस नहीं हो सकी थी, जबकि वह सड़कों पर फर्राटा भर रहे थे। इन वाहनों में न तो कैमरे लगे थे और न ही फर्स्ट एड बॉक्स था। स्कूलों की बदइंतजामी और परिवहन विभाग की लापरवाही बच्चों के लिए खतरा बनी हुई थी।
विज्ञापन

बीते दिनों नौतनवां में एक निजी स्कूल की गाड़ी बच्चों के साथ स्टेयरिंग फेल होने के कारण पलट गई थी। जिसमें अभिभावकों ने भी डीएम, एसपी, डीआईओएस व बीएसए को ज्ञापन दिया। इसके बाद विभाग भी सक्रिय हो गया है कि अनफिट वाहन न चलने पाएं। विभाग ने इसके लिए जिला विद्यालय निरीक्षक व बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र भेजकर सहयोग मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में स्कूल वाहन से हो रही दुर्घटना को देखते हुए एआरटीओ ने पंजीकृत स्कूल के वाहनों की फिटनेस पर सहयोग मांगा था। वह दिया जाएगा।
-श्रवण गुप्ता, बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed