फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   school

कहीं तिलक लगाया तो कहीं हुई पुष्पवर्षा

Tue, 02 Mar 2021 12:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
school
परिषदीय और निजी स्कूलों में कुछ इस अंदाज में हुआ बच्चों का स्वागत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। करीब 11 माह बाद सोमवार को कक्षा एक से पांच तक के स्कूल खुल गए। बच्चों के स्वागत के लिए स्कूल भी सजाए गए। कहीं गुब्बारे लगाकर सजाया गया था तो कहीं रंगोली बनाई गई थी। नियत समय पर तय मानक के अनुसार, विद्यार्थी स्कूल पहुंचे। यहां शिक्षकों ने कही तिलक लगाकर, तो कहीं पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। वहीं अपने सहपाठियों से मिलकर छात्र फूले नहीं समा रहे थे। जिले में परिषदीय विद्यालय और निजी शिक्षण संस्थाओं में अधिकांश स्थानाें पर कोविड प्रोटोकॉल को लेकर जारी गाइड लाइन का पालन किया गया।
प्राथमिक विद्यालय महराजगंज प्रथम, समय 10.33 बजे
स्कूल रसोई घर में रसोइया शैल देवी, फोटो देवी खाना बना रही थी। प्रशिक्षु निकिता पटेल बच्चो को पढ़ा रहीं थी। शिक्षिका मनोरमा पांडेय भी पढ़ाती मिलीं। प्राथमिक विद्यालय सेमरा डाड़ी में प्रधानाध्यपक सुशील शाही ने बच्चों पर पुष्प वर्ष कर स्वागत किया।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय महराजगंज द्वितीय, समय 10.50 बजे
स्कूल पर तैनात प्रशिक्षु जयप्रदा नायक बच्चों को पढ़ा रहीं थी। इसमें से अधिकांश बच्चे बिना लगाए मास्क थे। शिक्षिका रश्मि श्रीवास्तव भी बच्चों को पढ़ाती मिलीं। रसोइया लीलावती और सुनीता सब्जी काट रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
प्राथमिक विद्यालय उदितपुर प्रथम, समय:10.30 बजे
बच्चे उत्सुकता के साथ विद्यालय में पहुंचे, यहां ज्यादातर बच्चे बिना मास्क के दिखे। कक्षा 5 में 20 छात्र उपस्थित मिले। शिक्षिका कुसुम लता बच्चों को पढ़ी रहे थी। बच्चे सामाजिक दूरी के साथ कक्षा में बैठे मिले। कक्षा 1 में 30 बच्चे उपस्थित रहे। इन्हें शिक्षक प्रभांशु कुमार तिवारी बच्चों को पढ़ा रहे थे।
प्राथमिक विद्यालय फरेंदा बुजुर्ग समय 10.05 बजे
कक्षा एक में 8 बच्चे पहुंचे। शिक्षा मित्र अलाउद्दीन बच्चों को कक्षा में पढ़ा रहे थे। कक्षा 5 में 15 बच्चे विद्यालय पहुंचे। शिक्षक विजय कुमार बच्चों को गणित पढ़ा रहे थे। बच्चे दूरी बनाकर बैठे मिले।
--------------
मॉडल प्राथमिक विद्यालय नौतनवां, 10.02 बजे
स्कूल में कक्षा 1 में सात व कक्षा पांच में 12 बच्चे उपस्थित मिले। शिक्षक उमेश दिवाकर ने बताया कि प्रधानाचार्य शिवशंकर मद्धेशिया बीआरसी ट्रेनिंग में गए हैं। वहीं शिक्षक रामाज्ञा यादव, उमेश दिवाकर, करनजीत सिंह, लक्ष्मी गुप्ता एवं संगीता सिंह अपने-अपने कक्षाओं में पढ़ाते मिले। वहीं 9.24 पर प्राथमिक विद्यालय खेरियां गुब्बारो से सजाया गया। प्रार्थना सभा बैंड के साथ हुई। 10.19 पर प्राथमिक विद्यालय करहवां में चटाई पर बच्चे बैठे रहे। शिक्षा मित्र रागिनी बच्चों को पढ़ा रही थी। रसोई बरामदे में झाडू लगा रही थी।
--------------------
प्राथमिक विद्यालय सिरौली समय 10.50 बजे
प्राथमिक विद्यालय सिरौली में सभी शिक्षक विद्यालय पर मौजूद मिले। बच्चों की स्वागत के लिए विद्यालय को गुब्बांरे एवं रंगोली से सजाया गया था। प्रधानाचार्य अर्चना पांडेय ने बताया कि विद्यालय में 104 बच्चों का नामांकन है। जबकि 40 बच्चों की उपस्थित हो सकी है। बच्चों की स्वागत के क्रम में मुंह मीठा कराने के लिए हलवा भी बनवाया गया।
------------------
प्राथमिक विद्यालय परागपुर समय 11:05 बजे
प्राथमिक विद्यालय परागपुर में बच्चे कमरे में बैठकर पढ़ाई करते हुए दिखे। प्रधानाचार्य ने कहा कि विद्यालय में कुल 139 बच्चे पंजीकृत है। जबकि 23 बच्चों की उपस्थिति है। बच्चों के लिए विद्यालय में हलवा बनवाया गया।
---------------
फोटो
सतर्कता के साथ भेजा स्कूल
धनेवा धनेई के रहने वाले अभिभावक राकेश पटेल ने बताया कि बेटा दिब्यांश एलकेजी में हैं। पहले दिन उसे बेहद सतर्कता के साथ स्कूल भेजा। शास्त्री नगर नगर के भीमचंद पांडेय ने बताया कि बेटी को स्कूल पहुंचाया। सावधानी ज्यादा बरतनी पडे्गी। पढ़ाई भी ज्यादा जरूरी है।
-------------
फोटो
दोस्तों से मिलकर झूमे छात्र
कक्षा चार की छात्र श्रेयांशी त्रिपाठी ने कहा कि लंबे समय बाद स्कूल आने को मिला। अब स्कूल खुल गया, काफी अच्छा लग रहा है। कक्षा चार की छात्रा दिव्या गौतम ने बताया कि अब बेहतर ढंग से पढ़ाई होगी। दोस्तों के साथ पढ़ने को मिला काफी अच्छा लग रहा है। सावधानी ज्यादा बरतनी पड़ रही है।
-----------
निजी स्कूलों में भी दिखे बेहतर इंतजाम
कास्मोपोलिटन स्कूल, पैरामाउंट एकेडमी, डिवाइन पब्लिक स्कूल, सेंट जेवियर्स स्कूल, विशप एकेडमी में कोविड से बचाव के पुख्ता इंतजाम रहे। वहीं निचलौल कस्बे के सेक्रेड हार्ट स्कूल, फरेंदा के नवजीवन मिशन समेत जिले के अन्य स्थानों के निजी स्कूलों में कोविड नियमों का पालन करते हुए बच्चों को प्रवेश दिया गया।
कोविड-19 के नियम का पालन करते हुए स्कूल खोलने का निर्देश दिया गया था। अगर कहीं नियम का पालन नहीं हुआ होगा तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। बच्चों को बेहतर ढंग से पढ़ाने के निर्देश हैं। बच्चों में काफी उत्साह देखा गया।

ओम प्रकाश यादव, बीएसए
--------------
लंबे समय बाद स्कूल में रौनक बढ़ी है। कोविड से बचाव के नियम का पालन किया गया है। बच्चों के स्वागत के लिए गुब्बारंो से स्कूल को सजाने के साथ ही तिलक लगाकर उत्साह बढ़ाया गया।
महेंद्रानंद जायसवानल, सचिव, महराजगंज डिस्ट्रिक्ट स्कूल एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed