फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   School bus overturns due to steering failure, six children injured

Maharajganj News: स्कूली बस की स्टेयरिंग फेल होने से पलटी, छह बच्चे घायल

Wed, 10 Jul 2024 08:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 10 Jul 2024 08:46 PM IST
विज्ञापन
School bus overturns due to steering failure, six children injured
परसामलिक। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जमूहानी टोला बिचऊपुर गांव के पास स्कूली बस का स्टेयरिंग फेल होने से पलट गई। हादसे में छह बच्चों को हल्की चोटे लगीं हैं। गांव के पास ही इलाज कराने के बाद अभिभावक बच्चों को घर ले गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह सात बजे क्षेत्र के एक निजी स्कूल की बस ग्राम पंचायत गंगवलिया, करौता, चुड़िहारी, गंगापुर, पिपरवास आदि गांवों से 12 बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। बिचऊपुर गांव के सामने अचानक बस का स्टेयरिंग फेल हो गया। इससे बस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खेत में पलट गई। लोगों की मदद से बच्चों को किसी तरह से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

हादसे में नौतनवां थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चकदह टोला महुलैना निवासी अमन चौहान व ग्राम पंचायत चकदह टोला बेलहिया निवासी आरिफ (10) को हल्की चोट लगी थी, उनका गांव पर ही उपचार कराया गया है। ग्राम पंचायत चकदह निवासी सुर्यकांत साहनी (12) व श्रीकांत साहनी (10) बस पलटने से सहमे हुए हैं। छह बच्चे चोटिल बताए जा रहे हैं। चालक ने बच्चों के अभिभावकों को बुलाकर घर भेज दिया। थानाध्यक्ष उमेश कुमार ने बताया कि स्कूल की बस स्टेरिंग फेल होने से अनियंत्रित होकर पलट गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed