फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   School building was not built in 4 years

पढ़ाई क्या होगी, 14 साल में विद्यालय भवन ही नहीं बना

Fri, 26 Aug 2022 12:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Aug 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
School building was not built in 4 years
भेड़िया के टोला बकरुआ में चौदह वर्ष से अधूरा पूर्व माध्यमिक विद्यालय के कमरे में रखा मेंथा का डं? - फोटो : MAHARAJGANJ
पढ़ाई क्या होगी, 14 साल में विद्यालय भवन ही नहीं बना
विज्ञापन

निचलौल क्षेत्र के भेड़िया गांव में पूर्व माध्यमिक विद्यालय बदहाल
उपेक्षा के चलते स्कूल की दीवार, फर्श और छत हो गए जर्जर
निचलौल(महराजगंज)। क्षेत्र के भेड़िया गांव के टोला बकरुआ में चौदह वर्ष बीत जाने के बाद भी पूर्व माध्यमिक विद्यालय का निर्माण अधूरा है। उपेक्षा के चलते अब इसकी दीवार, फर्श और छत जर्जर हो गया हैं।
गांव के कैलाश, रामसमुख, परमहंस, लालमन ने बताया कि वर्ष 2007-08 में गांव के टोला बकरुआ में कार्यदायी संस्था की ओर से करीब आठ लाख रुपये की लागत से पूर्व माध्यमिक विद्यालय का निर्माण शुरू कराया गया। शुरुआत से ही निर्माण कार्य में अनियमितता बरती गई। चारों तरफ से दीवार खड़ी कर छत लगा दी गई। भवन में खिड़कियां, ब्लैक बोर्ड और शौचालय का कार्य अभी पूरा नहीं हुआ था। इसी बीच कार्य को अचानक बंद कर दिया गया। अब स्थिति यह है कि जो भवन निर्मित हुआ था, वह भी जर्जर होकर ढहने कगार पर है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि विद्यालय में लगे दरवाजे एवं खिड़कियां मानक के विपरीत हैं। ब्लैक बोर्ड और शौचालय का निर्माण भी नहीं कराया गया है। भवन का प्लास्टर दोयम दर्जे की सामाग्री से कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार शर्मा ने कहा कि विद्यालय निर्माण में धांधली की शिकायत मिली है, लेकिन मामला काफी पुराना हो चुका है। उच्चधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई की जाएगी।

ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग
भेड़िया के ग्रामीण कैलाश पटेल, हेमराज गौंड, श्रवण, रमेश चौधरी ने 22 अगस्त को पूर्व माध्यमिक विद्यालय निर्माण में धांधली को लेकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से शिकायत की। इन लोगों ने दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह ने कहा कि मामले की जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed