फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Save to Corona awarness from Short Drama and rally

रैली के जरिए कोरोना से बचाव का संदेश

Wed, 25 Aug 2021 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Save to Corona awarness from Short Drama and rally
फोट
विज्ञापन

लघु नाटिका व रैली निकालकर कोरोना से बचाव का दिया संदेश
जागरूकता गोष्ठी का आयोजन, कोरोना योद्धाओं को किया गया सम्मानित
सतर्कता से बचाव संभव : उपजिलाधिकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
कोल्हुई (महराजगंज)। कोरोना से बचाव के प्रति बच्चों, अभिभावकों एवं आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से बुधवार को केन फाउंट एकेडमी परिसर में लघु नाटिका व रैली निकाली गई वहीं, जागरूकता गोष्ठी के अलावा कोरोना वैरियर्स सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर स्वास्थ्य कर्मियों, मीडिया कर्मियों सहित अन्य क्षेत्रों से कोरोना काल में बेहतर कार्य करने वाले वैरियर्स को सम्मानित किया गया।

बच्चों द्वारा कोरोना से बचाव के स्लोगन लिखे तख्तियों के साथ रुदलापुर, गुर्चिहा, कोल्हुई कस्बे में रैली निकालकर लघु नाटिका के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी नौतनवां राम सजीवन मौर्य ने कहा कि कोरोना योद्धाओं का हौसला बढ़ाने के लिए विद्यालय परिवार द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कोरोना से बचाव को लेकर बच्चों ने बेहतर ढंग से कार्यक्रम प्रस्तुत किया। सतर्कता से ही इस बीमारी से बचाव हो सकता है। प्रधानाचार्या प्रिया पीएन ने कहा कि कोरोना काल हम सभी के जीवन का बहुत ही कष्टदायी समय रहा, लेकिन अब हमें बीते दिनों को भूलकर इससे उबरने की आवश्यकता है। विद्यालय के निदेशक अजय कुमार रामचंद्रन ने अपने विचार व्यक्त करते हुए सभी आगंतुकों का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक दुर्गा प्रसाद त्रिपाठी ने की। इस मौके पर प्रभारी थानाध्यक्ष कोल्हुई यदुनंदन यादव, अमित त्रिपाठी, राहुल त्रिपाठी, डॉ. संतोष दुबे, डॉ. मंजय शर्मा, सुधा सिंह, सरोज पांडेय, गनेश सिंह, उपेंद्र सिंह, धर्मेंद्र शाही, पुरुषोत्तमन नायक, वलीउल्लाह, सर्वेश राय, जानकी, श्वेत निशा, वर्तिका, शिखा, मीनाक्षी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed