फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Saryu canal project work is complete, wait for three months for irrigation

Maharajganj News: सरयू नहर परियोजना का काम पूरा सिंचाई के लिए तीन माह करें इंतजार

Mon, 12 May 2025 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 12 May 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Saryu canal project work is complete, wait for three months for irrigation
सरयू परियोजना।  
महराजगंज। सरयू नहर परियोजना पर काम पूरा हो चुका है। किसानों को खेत की सिंचाई के लिए अभी तीन माह तक इंतजार करना पड़ेगा। इसके लिए विभाग की ओर से प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

कुछ दिन रेलवे से एनओसी नहीं मिलने के कारण पेच फंसा था। वह समस्या दूर हुई तो काम आगे बढ़ा। अब कोई काम शेष नहीं रह गया है। पानी छोड़ने में दो-तीन माह लगेगा। इसके बाद किसानों की मुश्किल दूर हो जाएगी।
विज्ञापन

नौतनवा, लक्ष्मीपुर, फरेंदा क्षेत्र के किसानों के खेतों की सिंचाई के लिए आने वाले दिनों में समस्या दूर होने वाली है। सरयू नहर परियोजना का लोकार्पण हुए चार साल गुजर गए। इसमें पानी आने से दो से तीन माह का वक्त लगेगा। अभी धान का बेहन गिराने के लिए समस्या झेलनी पड़ेगी, लेकिन रोपाई के बाद सिंचाई करने में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरयू नहर भोतहा होते हुए लक्ष्मीपुर कैथवलिया, बेलासपुर, एकमा, बरगदवा विशुनपुर, कोट कम्हरिहा, बरगदवा मधुबनी आदि गांवों को जोड़ती है। नहर का पानी बड़हरा शिवनाथ गांव के आगे तक है। गुजरवलिया शंकर मिश्र गांव के पास मिले सोमई कहने लगे की अभी तो सिंचाई में समस्या हो रही है। नहर में पानी आने के बाद समस्या दूर हो जाएगी। एकमा गांव के बलदेव यादव कहते हैं कि जिम्मेदारों की लापरवाही के कारण यह महत्वपूर्ण परियोजना बेकार हो गई है। ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed