फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Sarvananda selected in the state level competition by stating his goal

Maharajganj News: राज्य स्तरीय स्पर्धा में लक्ष्य बताकर सर्वदानंद चयनित

Mon, 22 Sep 2025 01:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Sarvananda selected in the state level competition by stating his goal
महराजगंज। बेसिक शिक्षा विभाग के प्राथमिक स्कूल पतौना, निचलौल में तैनात सहायक शिक्षक सर्वदानंद ने राज्य स्तरीय स्टोरी टेलिंग (कहानी सुनाना) की स्पर्धा जीत ली है। उनकी सुनाई कहानी जो लक्ष्य प्राप्ति पर केंद्रित रही उसे एनसीईआरटी ने विभागीय ई- कंटेंट का हिस्सा बनाए जाने की स्वीकृति दी है। गोरखपुर मंडल के चयनित शिक्षकों में जिले के साथ एक परिषदीय शिक्षक कुशीनगर जिले से चयनित किया गया है। एससीईआरटी ने रविवार देर शाम सप्तम राज्य स्तरीय स्टोरी टेलिंग स्पर्धा का परिणाम घोषित कर 31 शिक्षकों का चयन यूपी से किया है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग परिषदीय स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही। शिक्षकों का विरोध प्रशिक्षण, टीएलएम सामग्री उपयोग से शिक्षा की रुचि बढ़ा रही। शिक्षकों में कहानी सुनाकर बच्चों की रुचि शिक्षा के प्रति बढ़ाने का भी इंतजाम है। राज्य स्तरीय स्पर्धा 22 से 24 जुलाई 2025 को लखनऊ के खुर्रमपुर प्राथमिक स्कूल में आयोजित हुई। आयोजन की जिम्मेदारी एससीईआरटी की रही। प्रत्येक जनपद से तीन- तीन शिक्षक इसमें शामिल हुए। शिक्षकों की तरफ से सुनाई गई कहानी का मूल्यांकन एनसीईआरटी के विशेषज्ञों ने किया जिसका परिणाम जारी किया गया है। प्रदेश से कुल 31 शिक्षकों की सुनाई गई कहानी सर्वश्रेष्ठ पाई गई।
विज्ञापन



----------

गोरखपुर मंडल से सिर्फ दो शिक्षकों की कहानी चयनित-

चयनित शिक्षकों की कहानी बेसिक शिक्षा विभाग के डिजिटल अध्ययन सामग्री का हिस्सा बनेंगी। गोरखपुर मंडल के शिक्षकों में महराजगंज पतौना से सर्वदानंद तो कुशीनगर के भीमल छापर नौरंगिया प्राथमिक से मो. सूफियान की स्टोरी चयनित हुई है। देवरिया व गोरखपुर जिले से किसी शिक्षक का चयन नहीं हुआ। बस्ती जनपद से दो शिक्षकों का चयन हुआ है। एक हरिहरपुर परिषदीय में तैनात सुरभि ओझा तो दूसरे महमूद नगर बस्ती में तैनात कृष्ण कुमार की कहानी सर्वश्रेष्ठ पाई गई।संतकबीरनगर से प्रीति शुक्ला प्राथमिक स्कूल भोगीपुर, नाथनगर की कहानी चयनित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




---------



सर्वदानंद ने लक्ष्य बताकर भेदी स्पर्धा

- पतौना में बतौर सहायक अध्यापक सर्वदानंद 2016 में बेसिक शिक्षक बने। बताया कि उन्होंने लक्ष्य निर्धारण को लेकर कहानी प्रस्तुत की। सैय्यद इब्राहिम से हिंदी भक्ति रस के कवि की रसखान बनने की कहानी का जिक्र किया। कहानी में बताया कि लक्ष्य बनाने से सबकुछ संभव है। इसलिए परिषदीय स्कूल के विद्यार्थी लक्ष्य तय कर आगे बढ़ें, सफलता कदम चूमेगी। कहानी में सैय्यद इब्राहिम के रसखान बनने की कहानी के जरिये लक्ष्य की सार्थकता बताई।


---------



सप्तम राज्य स्तरीय स्पर्धा में जनपद में तैनात सहायक अध्यापक की कहानी सर्वश्रेष्ठ मिली जिसे एनसीईआरटी पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाएगा। जनपद के लिए यह एक विशेष उपलब्धि है। रिद्धि पांडेय, बेसिक शिक्षा अधिकारी, महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed