{"_id":"665d012c73704d0ea10cc276","slug":"sarathi-portal-closed-for-four-days-dl-related-work-stalled-maharajganj-news-c-206-1-go11002-123799-2024-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: चार दिन से सारथी पोर्टल बंद, डीएल संबंधित कार्य ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: चार दिन से सारथी पोर्टल बंद, डीएल संबंधित कार्य ठप
Mon, 03 Jun 2024 05:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 03 Jun 2024 05:03 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। सारथी सॉफ्टवेयर अपग्रेड होने के कारण शुक्रवार से जिले में ड्राइविंग लाइसेंस संबंधी कार्य बंद है। यहां तक कि लोग लाइसेंस के लिए आवेदन तक नहीं कर पाएंगे। मंगलवार को कार्य शुरू हो सकते हैं।
जिले में दूर दराज से लोग रोजाना ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए आते हैं। पहले यह व्यवस्था ऑफलाइन थी, जिससे लोगों को लर्निंग लाइसेंस के लिए दौड़-भाग नहीं करनी पड़ती थी। सारथी एप शुरू होने के बाद व्यवस्था ऑनलाइन हो गई है, जिससे लाइसेंस बनवाने में लोगों को सहूलियत हुई थी। पिछले दिनों से साफ्टवेयर न खुलने के कारण लोगों को परेशानी हो रही है।
विभाग की माने तो एक तरफ मतदान की जिम्मेदारी थी, लेकिन दूसरे तरफ साफ्टवेयर न चलने से आने वाले लोगों को निराश लौटाना पड़ रहा है। एआरटीओ विवेक कुमार ने बताया कि परिवहन आयुक्त ने पत्र जारी किया है, जिसमें स्मार्ट कार्ड ड्राइविंग लाइसेंस प्रक्रिया में केएमएस कार्य के लिए सॉफ्टवेयर के वर्तमान संचालित वर्जन को अपग्रेड कर वर्जन दो में अपडेट किया जाएगा, जिसके कारण डीएल से संबंधित कार्य स्थगित है। इसके कारण लोग सारथी पोर्टल पर डीएल से संबंधित किसी भी कार्य के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं। मंगलवार से व्यवस्था सही होने का अनुमान है।