{"_id":"5f5fa3c38ebc3e50713e8111","slug":"sapa-chhatra-sabha-workers-showed-off-at-dm-office-maharajganj-news-gkp365547557","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा छात्र सभा के पदाधिकारियों ने डीएम दफ्तर पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा छात्र सभा के पदाधिकारियों ने डीएम दफ्तर पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर रहे हैं समाजवादी छात्र सभा कार्यकर्ताओं को हटाते पुलिसकर्मी।
- फोटो : MAHARAJGANJ
सपा छात्र सभा के पदाधिकारियों ने डीएम दफ्तर पर किया प्रदर्शन
महराजगंज। समाजवादी छात्र सभा की जिला इकाई के पदाधिकारियों ने सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार की कड़ी आलोचना की। उसके बाद डीएम को ज्ञापन सौंपा। नेताओं ने कहा कि भाजपा की सरकार में किसान परेशान हैं। शिक्षा दिन प्रतिदिन महंगी होती जा रही है और बेरोजगारी बढ़ रही है। प्रदेश सरकार इन मुद्दों के प्रति गंभीरता नहीं दिखा रही है।
समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार यादव ने कहा कि छात्र, किसान, नौजवान के हित में सरकार कार्य नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि किसान यूरिया के लिए परेशान हैं। यूरिया की कालाबाजारी खूब हो रही है। बेरोजगारी चरम पर है। युवा निराश होकर आत्मघाती कदम उठा रहे हैं। सरकार युवाओं को रोजगार देने के नाम पर ध्यान नहीं दे रही है।
विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों में सामाजिक न्याय के लिए दिया गया आरक्षण भी सरकार के इशारे पर समाप्त करने की साजिश चल रही। समाज में लोगों के बीच रोष बढ़ रहा है। छात्रों की दिक्कत बढ़ती जा रही है। ऐसे में सरकारी उपक्रमों के निजीकरण पर तत्काल रोक लगाई जाए। इस मौके पर शैलेश श्रीवास्तव, अशोक, सहनवाज खान, महेंद्रानंद जायसवाल, बृजेश, आशीष, राहुल, महेंद्र प्रजापति, अभिषेक आदि मौजूद रहे।