फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   sanitizer sabun ka prabandha karen

गेहूं क्रय केंद्रों पर करें सैनिटाइजर एवं साबुन का प्रबंध

Mon, 13 Apr 2020 10:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
sanitizer sabun ka prabandha karen
गेहूं क्रय केंद्रों पर करें सैनिटाइजर, साबुन का प्रबंध
विज्ञापन

महराजगंज। गेहूं क्रय के लिए जिले के विभिन्न एजेंसियों के क्रय केंद्रों पर किसानों की सुविधा के दृष्टि से सैनिटाइजर व साबुन का प्रबंध भी कराना होगा। इसके साथ ही किसानों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग भी रखना जरूरी है।
शासन के निर्देश पर इस बार बुधवार से गेहूं की खरीद प्रारंभ होगी। इसके दृष्टिगत क्रय केंद्रों के जिम्मेदारों व प्रभारियों को निर्देश जारी किया गया है कि वे संबंधित केंद्रों पर किसानों के बीच न्यूनतम एक मीटर से अधिक की दूरी बनाए रखना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही समय-समय पर उनके हाथ को धुलने के लिए सैनिटाइजर व साबुन का प्रबंध भी किया जाना सुनिश्चित करें। लोगों को मास्क पहनने अथवा रुमाल से चेहरे को ढंक कर रखने को भी कहा जाए। दूर-दराज से आने वाले किसानों के हितों के दृष्टिगत केंद्रों पर पेयजल आदि की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने बताया कि क्रय केंद्रों पर खरीद से संबंधित सभी प्रकार के आवश्यक बैनर व जानकारियां भी दर्शा दी जाएं। इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि किसानों को परेशानी न हो। सोशल डिस्टेंसिंग को भी सुनिश्चित कराया जाए।
विज्ञापन

जिले में बनाए गए हैं 159 क्रय केंद्र
गेहूं की खरीद के लिए जिला प्रशासन ने कुल 159 क्रय केंद्र बनाए हैं। खाद्य विभाग ने 15, पीसीएफ 72, कर्मचारी कल्याण निगम पांच, नैफेड 12, यूपी एग्रो तीन, यूपीएसएस 15 तथा भारतीय खाद्य निगम ने एक क्रय केंद्र का निर्धारण किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम छह बजे तक होगी खरीद
किसानों के गेहूं का क्रय सुबह नौ बजे से सायं छह बजे तक होगा। नौ घंटे की इस अवधि में किसान सुविधाजनक तरीके से अपने गेहूं का विक्रय कर सकेंगे।
सुझाव व शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर का करें प्रयोग
गेहूं विक्रय में आने वाले किसी प्रकार की समस्या को दूर कराने के किसान टोल फ्री नंबर 18001800150 पर संपर्क कर आवश्यक जानकारी दे सकते हैं। इसके साथ ही केंद्र पर लगाए गए बैनर में अंकित किए गए एसडीएम, क्रय एजेंसी के जिला स्तरीय अधिकारी के नंबर पर भी फोन कर सूचना प्रदान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed