{"_id":"6133a8158ebc3e01e45ba0c8","slug":"sampoorn-smadhan-diwas-only-10-cases-solved-in-178-cases-maharajganj-news-gkp4079421135","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपूर्ण समाधान दिवस---------------","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपूर्ण समाधान दिवस---------------
विज्ञापन
संपूर्ण समाधान दिवस : 178 मामले आए, 10 का हुआ निस्तारण
महराजगंज। जिले के सभी चार तहसीलों में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस हल्का नजर आया। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की वजह से बड़ी संख्या मेें अधिकारी भी उसमें मौजूद नहीं रहे जिससे आने वाले फरियादियों को काफी दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। जिले के सभी तहसीलों में कुल 178 मामले दर्ज किए गए जिसमें से 10 का निस्तारण किया गया। शेष मामलों के निस्तारण को लेकर जिम्मेदारों को निर्देश दिया गया।
नौतनवां में आयोजित जिला स्तरीय तहसील दिवस की अध्यक्षता बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी जगदीप यादव ने की। इसमें कुल 81 मामले आए जिनमें से छह का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। फरियादियों ने उन्हें शिकायती पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान अधिशासी अधिकारी नौतनवां वीरेंद्र कुमार राव, राजनाथ यादव, राकेश चंद्र यादव, अजय कुमार सिंह, बृजेश कुमार राय आदि मौजूद रहे।
सदर तहसील दिवस में बीडीओ कर्मवीर केशव की अध्यक्षता में आए 49 मामलों में से दो को मौके पर निस्तारित कर दिया गया तथा शेष के निस्तारण को लेकर जिम्मेदारों को निर्देशित किया गया। फरेंदा प्रतिनिधि के मुताबिक तहसील में बीडीओ अमरनाथ पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में आए 38 मामलों में से दो का निस्तारण हुआ। निचलौल प्रतिनिधि के मुताबिक राजस्व निरीक्षक रामेसवक की देखरेख में निचलौल में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 10 मामले आए और किसी का निस्तारण नहीं हो सका।
विज्ञापन
ज्ञापन सौंपकर मजदूरी दिलाने की उठाई मांग
नौतनवां। तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा हरदी डाली के ग्रामीणों ने नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मजदूरी की धनराशि दिलाने की मांग की। शिकायतकर्ता पिंकी, बेचन, उषा, अनीता, बिंद्रावती, राकेश, रीता, तारामती एवं मनसा आदि का कहना है कि उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आए धन से अपने मकान का निर्माण तो करवा लिया, लेकिन अब स्थानीय जिम्मेदारों द्वारा मजदूरी का पैसा नहीं दिया जा रहा है जिससे वे काफी परेशान हैं। संवाद
पंचायत सहायक पद पर फिर से चयन की मांग
खनुआ। तहसील क्षेत्र के कैथवलिया उर्फ बरगदही निवासी संतोष कुमार ने संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायती पत्र देकर ग्राम सभा में पंचायत सहायक का चयन फिर से कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पंचायत सहायक के हुए चयन में ग्राम विकास अधिकारी द्वारा ग्राम प्रधान के सगे भाई का ही चयन कर दिया गया जो शासनादेश के विपरीत है। संवाद