{"_id":"600724778ebc3e2e3e49cf84","slug":"sampoorn-samadhan-diwas-in-mahrajganj-maharajganj-news-gkp3815775172","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईजीआरएस की शिकायतें निस्तारित करें : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईजीआरएस की शिकायतें निस्तारित करें : डीएम
विज्ञापन
फरेंदा संपर्ण समाधान दिवस में शिकायत सुनते डीएम डॉ उज्जवल कुमार
- फोटो : MAHARAJGANJ
आईजीआरएस की शिकायतें निस्तारित करें : डीएम
जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं समस्याएं, कुल 111 मामलों में 10 का निस्तारण
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज/फरेंदा। जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन फरेंदा तहसील सभागार में आयोजित हुआ। इसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी डॉ. उज्जवल कुमार ने की। जहां कुल 111 मामले आए, इसमें से 10 मामलों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। डीएम ने गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए आदेश दिया। इसके अलावा सदर में 50 मामलों में 15 का निस्तारण हुआ। निचलौल में 16 मामलों में दो एवं नौतनवां में 44 मामले में चार का निस्तारण हुआ।
संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने आईजीआरएस के शिकायतों के निस्तारण में प्राय: गलत जांच रिपोर्ट पर नाराजगी जताते हुए शिकायतों के निस्तारण के लिए स्थलीय जांच के लिए टीम गठित की। इनमें धानी क्षेत्र के कानापुर उर्फ रामनगर में 15 आईजीआरएस शिकायतों का निस्तारण हो चुका था, जिनकी गुणवत्ता को जानने के लिए डीपीओ को भेजा गया। उदितपुर की 10 शिकायतों में एई जलनिगम व विशुनपुर अदरौना की पांच शिकायतों में नलकूप एक्सईएन को भेजा। जो शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण की जांच रिपोर्ट डीएम को देंगे। ओमप्रकाश शुक्ल एडवोकेट ने तहसीलदार के पेशकार के खिलाफ अवैध कार्य करने की शिकायत की। डड़वार खुर्द के सतीश पांडेय ने चकरोड पैमाइश, वार्ड नंबर छह निवासी अजय कुमार निर्वाचन में चली गाड़ी का किराया न मिलने की शिकायत की। इस दौरान एसपी प्रदीप गुप्ता, सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव, एसडीएम राजेश जायसवाल, रेंजर विजय श्रीवास्तव, एसओ कमलेश प्रताप सिंह, प्रह्लाद पांडेय, अवध प्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।
डीएम ने तहसील का निरीक्षण किया
फरेंदा। संपूर्ण समाधान के बाद जिलाधिकारी डॉ. उज्जवल कुमार ने सभागार में लेखपाल व नहर विभाग तथा चकबंदी विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की व तहसील का निरीक्षण किया। इसमें सरयू नहर परियोजना में किसानों कीजमीन का बैनामा सहित अन्य समस्याओं के बारे में पूछताछ की। किसानों को किसी भी प्रकार से समस्या न हो तथा नहर का कार्य समय से पूरा करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीएम ने लेखागार कक्ष, कार्यालय, रजिस्ट्रार कार्यालय, संग्रह कार्यालय का निरीक्षण किया। डीएम ने कहा कि सभी कर्मचारी अपने कार्यों को जिम्मेदारीपूर्वक करें। ताकि कोई समस्या न आएं।