फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Samples from three ice cream units sent for testing

Maharajganj News: तीन आइसक्रीम इकाइयों के नमूने जांच के लिए भेजे

Sat, 18 Apr 2026 02:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Samples from three ice cream units sent for testing
फरेंदा में आइसक्रीम इकाइयों की जांच करती खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम। 
आइसक्रीम की खपत में वृद्धि को लेकर चला जांच अभियान
विज्ञापन

महराजगंज। बढ़ते तापमान के बीच आइसक्रीम की खपत में वृद्धि को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने संबंधित निर्माण इकाइयों की जांच तेज कर दी है। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने शुक्रवार को फरेंदा तहसील क्षेत्र में निरीक्षण कर तीन आइसक्रीम इकाइयों से नमूने संग्रहित कर जांच हेतु भेज दिए। प्रभारी सहायक आयुक्त खाद्य केके उपाध्याय के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई।



टीम ने सबसे पहले मथुरानगर, धानी ढाला स्थित रमेश चंद्र की आइसक्रीम निर्माण इकाई का निरीक्षण किया। यहां उत्पादन प्रक्रिया, स्वच्छता व्यवस्था, कच्चे माल की गुणवत्ता और लेबलिंग की जांच की गई। इसके बाद सनवेल आइसक्रीम निर्माण इकाई और अभिषेक आइसक्रीम इकाई का भी निरीक्षण किया। तीनों स्थानों से आइसक्रीम के नमूने एकत्रित कर प्रयोगशाला भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी हंसराज प्रसाद, हिमांशु जयंत, अंकित सिंह और पवन गौड़ की टीम ने इकाइयों के मालिकों को उत्पादन मानकों, एफएसएसएआई दिशा निर्देशों का पालन करने, स्वच्छता बनाए रखने और आवश्यक रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित करने के संबंध में सख्त निर्देश दिए। टीम ने चेतावनी दी कि यदि नमूनों में किसी प्रकार की अनियमितता या मिलावट पाई गई तो संबंधित इकाइयों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed