फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   sallary stopped of 5teachers found absent in training

Maharajganj News: प्रशिक्षण में अनुपस्थित मिले पांच शिक्षकों का बीएसए ने वेतन रोका

Thu, 29 Dec 2022 06:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Dec 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
sallary stopped of 5teachers found absent in training
कंपोजिट विद्यालय गिरहिया में उपस्थिति पंजिका देखते बीएसए आशीष कुमार सिंह।संवाद - फोटो : MAHARAJGANJ
प्रशिक्षण में अनुपस्थित मिले पांच शिक्षकों का बीएसए ने वेतन रोका
विज्ञापन

महराजगंज। बीएसए ने बुधवार को मिठौरा ब्लॉक के बीआरसी व निचलौल ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय गिरहिया का निरीक्षण किया। अनुपस्थित पाए जाने पर पांच शिक्षकों का वेतन अगले आदेश तक रोक दिया। कंपोजिट विद्यालय गिरहिया में शिक्षण व्यवस्था बेहतर पाए जाने पर उन्होंने बच्चों व शिक्षकों की सराहना की।
मिठौरा बीआरसी में बुनियादी शिक्षा विषयक प्रशिक्षण में पांच शिक्षक अनुपस्थित मिले। बीएसए ने नाराजगी जताई और खंड शिक्षा अधिकारी को अनुपस्थित शिक्षकों का वेतन रोकने को कहा। अन्य शिक्षकों से विद्यार्थियों को गुणवत्ता परक शिक्षा देने को कहा।
विज्ञापन

इसके बाद वे निचलौल क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय गिरहिया में पहुंचे। वहां पर उन्होंने बच्चों से प्रश्न पूछे, बच्चों ने बेहतर जवाब दिए। विद्यालय के एक छात्र ने बीएसए को उनकी तस्वीर बनाकर दिखाई। उन्होंने विद्यार्थी की सराहना की। छात्र-छात्राओं से हिंदी व अंग्रेजी के वाक्यों को पढ़वाया, जिसे अच्छे ढंग से पढ़ लिया। उन्होंने विद्यार्थियों व शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी सुधीर कुमार व प्रदीप शर्मा, प्रधानाचार्य धन्नू चौहान समेत अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed