फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Salary of three teachers withheld

Maharajganj News: तीन शिक्षकों का वेतन व चार शिक्षामित्रों का मानदेय रोका गया

Thu, 02 Mar 2023 11:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Mar 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Salary of three teachers withheld
बीएसए के निरीक्षण में स्कूल नहीं थे मौजूद
विज्ञापन

बीईओ समेत सात को कारण बताओ नोटिस जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बृहस्पतिवार को परिषदीय स्कूलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में अनुपस्थित मिलने पर तीन शिक्षकों का वेतन व चार शिक्षामित्रों का मानदेय रोक दिया। दायित्वों के प्रति लापरवाही बरतने के आरोप में खंड शिक्षाधिकारी समेत सात को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है।
परतावल ब्लॉक के सिसवा मुंशी के निरीक्षण में शिक्षिका निमिषा पटेल अनुपस्थित मिलीं। उनका एक दिन का वेतन रोका गया। सिसवां ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय बरवां विद्यापति में शिक्षामित्र रूकमिणी पटेल के अनुपस्थित मिलने पर उनका मानदेय रोका। सदर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय सरडीहा में शिक्षामित्र इंदू यादव व शैलेंद्र मिश्रा के अनुपस्थित मिलने पर उनका मानदेय रोका।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय जंगल फरजंद अली में शिक्षामित्र अनीता पटेल के अनुपस्थित मिलने पर उनका एक दिन का मानदेय रोका। प्राथमिक विद्यालय लुकपुरवां में प्रभारी प्रधानाध्यापक गौतम ऋषि व शिक्षक सरिता मोबाइल फोन चलाते मिले, जिस पर उनका वेतन रोका गया। प्राथमिक विद्यालय महुुअवां में शिक्षिका नीलम, निधि शर्मा व आलिया हसन एवं शिक्षामित्र अंजू यादव व विभा शाही के विद्यालय में देर से पहुंचने तथा कंपोजिट विद्यालय धनेवा-धनेई में प्रधानाध्यापक सुचिता की ओर से आय-व्यय का विवरण न देने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। प्राथमिक विद्यालय अहमदपुर में एक वर्ष से नियमित रूप से शिक्षामित्र विनीता मिश्रा के अनुपस्थित मिलने पर खंड शिक्षाधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
कंप्यूटर ऑपरेटर का मानदेय बाधित
ब्लॉक संसाधन केंद्र सिसवा की कंप्यूटर ऑपरेटर सोनम सिंह अनुपस्थित मिलीं। बताया गया कि वह माह में दो बार आती हैं। इस पर उनका मानदेय अगले आदेश तक रोक दिया गया। बीएसए के निरीक्षण में प्राथमिक विद्यालय बड़हरा रानी व उच्च प्राथमिक विद्यालय लखिमा थरूआ में शिक्षण माहौल बेहतर पाया गया।
...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed