फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Salary of teachers found absent and honorarium of Shikshamitras withheld

Maharajganj News: अनुपस्थित मिले शिक्षकों का वेतन व शिक्षामित्रों का मानदेय रोका

Thu, 16 Mar 2023 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 16 Mar 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Salary of teachers found absent and honorarium of Shikshamitras withheld
बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से गठित टीम ने विभिन्न ब्लॉकों में स्कूलों का किया निरीक्षण
विज्ञापन

महराजगंज। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से गठित टीम ने बुधवार को विभिन्न स्कूलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में अनुपस्थित मिलने पर शिक्षकों का वेतन एवं शिक्षामित्रों का मानदेय रोका गया। एक निलंबित शिक्षक का जीवन निर्वाह भत्ता भी रोका गया।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह ने बताया कि घुघली ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय नौनिया में अनुपस्थित मिलीं शिक्षिका मंजूलता का एक दिन का वेतन रोका गया। कंपोजिट विद्यालय लक्ष्मीपुर देउरवां में शिक्षामित्र अंजू वरून, प्राथमिक विद्यालय नौनिया टोला में शिक्षामित्र राधेश्याम वर्मा व ईश्वर शर्मा, प्राथमिक विद्यालय पकड़ी विशुनपुर में शिक्षामित्र आशा सिंह, पुरैना खंडी चौरा में शिक्षामित्र संगीता सिंह व कंपोजिट स्कूल मिर्जापुर पकड़ी में शिक्षामित्र अवनीत फातिमा का एक दिन का मानदेय रोका गया।
विज्ञापन

नौतनवां ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय हरदीडाली में शिक्षिका सपना मिश्रा व अनुदेशक अर्चना, प्राथमिक विद्यालय चकदह में शिक्षामित्र लालती देवी तथा बृजमनगंज ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय शाहाबाद में शिक्षामित्र निर्मला गुप्ता व पार्वती जायसवाल का मानदेय रोका गया। घुघली ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय केवटनिया में निलंबित शिक्षक प्रशांत कुमार का जीवन निर्वाह भत्ता रोका गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed