{"_id":"655cfaf43100cab7f20eaa54","slug":"salary-of-nine-block-motivators-stopped-due-to-poor-progress-in-cm-dashboard-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1022-9979-2023-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सीएम डैशबोर्ड में खराब प्रगति पर नौ खंड प्रेरकों का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सीएम डैशबोर्ड में खराब प्रगति पर नौ खंड प्रेरकों का वेतन रोका
विज्ञापन
- मुख्य विकास अधिकारी ने सभी खंड प्रेरकों से तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड फ्लैगशिप प्रोजेक्ट के तहत विभागीय कार्यों की समीक्षा में खराब प्रगति होने पर जिले के नौ खंड प्रेरकों का वेतन रोका गया है। मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार राय ने कहा कि तीन दिन में वे अपना स्पष्टीकरण दें कि क्यों न उन्हें सेवा से पृथक कर दिया जाए।
मुख्यमंत्री डैशबोर्ड में निचलौल, मिठौरा, धानी नौतनवां व लक्ष्मीपुर की प्रगति काफी निराशाजनक मिली है, जिस पर नाराजगी जताते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने मिठौरा के खंड प्रेरक ऋषि पटेल, नौतनवां के खंड प्रेरक धर्मेंद्र यादव व अश्विनी श्रीवास्तव, धानी के राहुल पाठक व विजय कुमार पांडेय, लक्ष्मीपुर के रजनीश मिश्र व अमर पासवान एवं निचलौल के खंड प्रेरक राघवेंद्र चौरसिया व आशुतोष त्रिपाठी का वेतन रोका है। सभी से कहा कि जब तक वे अपनी प्रगति को नहीं सुधारेंगे तब तक उनका वेतन बहाल नहीं होगा। सीडीओ ने तीन दिन में यह भी स्पष्टीकरण मांगा है कि क्यों न उनकी सेवा से पृथक कर दिया जाए।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
पांच ब्लॉकों के एडीओ पंचायत को भी चेतावनी
खराब प्रगति वाले उपरोक्त पांच ब्लॉकों के सहायक विकास अधिकारी पंचायत को भी मुख्य विकास अधिकारी ने चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति हुई तो उन्हें विरुद्ध विभागीय कार्रवाई होगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
मुख्यमंत्री डैशबोर्ड में पंचायती राज विभाग के कार्यों की शिथिल प्रगति पर नौ खंड प्रेरकों का वेतन रोका गया है। पांच एडीओ पंचायत को भी चेतावनी दी गई है।
-संतोष कुमार राय, मुख्य विकास अधिकारी