फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Salary for the month of April will be stopped for five employees who were absent from training

Maharajganj News: प्रशिक्षण से गैरहाजिर पांच कर्मियों का अप्रैल माह का रूकेगा वेतन

Wed, 24 Apr 2024 05:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 24 Apr 2024 05:13 AM IST
विज्ञापन
Salary for the month of April will be stopped for five employees who were absent from training
महराजगंज। आईटीएम चेहरी में मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। दोनों पालियों में गैरहाजिर पांच कर्मियों का वेतन रोकने का आदेश दिया गया। कर्मियों को दायित्व के प्रति सचेत रहने की हिदायत दी गई। जिला निर्वाचन अधिकारी अनुनय झा ने प्रशिक्षण सत्र का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार राय ने अवगत कराया कि दोनों पालियों में कुल पांच मतदान कार्मिक बिना पर्याप्त कारण के अनुपस्थित रहे, जिनके विरूद्ध संबंधित विभागों को मतदान कार्य में उदासीनता बरतने के लिए कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है। अप्रैल का वेतन अग्रिम आदेश तक बाधित करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि 23 अप्रैल को अनुपस्थित कार्मिकों को 24 अप्रैल को सुबह नौ बजे आईटीएम महराजगंज में उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त करने का निर्देश दिया गया है, अन्यथा उनके विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने पीठासीन अधिकारियों से बूथ की संरचना के विषय में जानकारी ली और मतदान के दौरान उनके दायित्वों के बारे भी पूछा। इसी प्रकार मतदान अधिकारी प्रथम से भी मतदान प्रक्रिया संबंधी प्रश्न पूछे। जिलाधिकारी ने मतदान कार्मिकों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी लोग आयोग के निर्देशों को पढ़ व समझ लें। अगर कहीं समस्या है तो वरिष्ठ अधिकारियों से जानकारी कर लें। प्रत्येक सत्र में 500 मतदान कार्मिकों को 80 मास्टर ट्रेनरों द्वारा प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान एक पीपीटी सत्र, वीडियो सत्र और ईवीएम पर अभ्यास का आयोजन किया गया। इस दौरान मेडिकल टीम भी तैनात रही। इस दौरान डीसी एनआरएलएम बीबी सिंह, डीसी मनरेगा करुणाकर अदीब, पीडी रामदरश चौधरी, डीआईओएस अमरनाथ राय, एसडीएम सदर रमेश कुमार, डीसी अभिषेक प्रियदर्शी, जिला कृषि अधिकारी वीरेंद्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed