फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Salaries of 53 headmasters withheld for irregularities in distribution of fruits and milk

Maharajganj News: फल व दूध वितरण में अनियमितता पर 53 प्रधानाध्यापकों का वेतन रोका

Thu, 05 Feb 2026 01:50 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Salaries of 53 headmasters withheld for irregularities in distribution of fruits and milk
महराजगंज। परिषदीय स्कूलों के मध्याह्न भोजन योजना में अनियमितता मिलने की रिपोर्ट पर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने 53 प्रधानाध्यापकों का वेतन बाधित कर दिया है। साथ ही सभी खंड शिक्षा अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

जनपद के कुल 546 स्कूलों में दूध व फल वितरण के साथ सर्दी में न्यूट्रिशन सप्लीमेंट्स देने में अनियमितता की रिपोर्ट पर यह कार्रवाई की गई। एमडीएम के जिला समन्वयक शैलेंद्र वर्मा की आख्या पर बीएसए रिद्धि पांडेय ने यह कार्रवाई की है। बीएसए ने बताया कि निचलौल के छह, परतावल व पनियरा के चार- चार, धानी, सिसवां बाजार व मिठौरा ब्लाक के तीन-तीन, फरेंदा के दो, बृजमनगंज, लक्ष्मीपुर व सदर के एक-एक स्कूल कार्रवाई सूची में शामिल हैं। प्रधानाध्यापक व खंड शिक्षा अधिकारियों की तरफ से शुक्रवार तक संतोषजनक जवाब नहीं प्राप्त हुआ तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed