फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Safai Karmi protest

सफाई कर्मियों ने जिलाधिकारी कार्यालय के सामने किया प्रदर्शन

Thu, 26 May 2022 12:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Safai Karmi protest
सफाई कर्मियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

महराजगंज। स्वायत्त शासन कर्मचारी महासंघ से जुड़े नौतनवां नगर पालिका के सफाई कर्मियों ने बुधवार को जिलाधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। सभी कर्मियों ने कहा कि 17 मई से नगर पालिका कार्यालय परिसर में धरना दिया गया, लेकिन जिम्मेदारों ने ध्यान नहीं दिया तो मजबूरन प्रदर्शन कर विरोध प्रकट किया गया है। प्रदर्शन के बाद डीएम को 11 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा गया।

संगठन के अध्यक्ष ताहिर अली ने कहा कि नियमित कर्मचारियों के छह माह के पीएफ का भुगतान नहीं किया गया है। संविदा कर्मचारियों का भी पांच माह के पीएफ की धनराशि कर्मचारियों के खाते में जमा नहीं हुई है। सरकार द्वारा मंहगाई राहत की बढ़ी दर के साथ-साथ समय पर महंगाई भत्ता का दर भुगतान किया जाता है। जिसे नगर पालिका परिषद नौतनवां में कर्मचारियों के वेतन के साथ जोड़ कर भुगतान तो किया जा रहा है परन्तु महंगाई भत्ता का बकाया नहीं दिया गया है। कर्मचारियों का दो वित्तीय वर्ष का बोनस बकाया चल रहा है। समस्त कर्मचारियों के वेतन विसंगति का एरियर तत्काल प्रभाव से भुगतान किया जाए। मृतक संविदा कर्मचारियों के परिजनों को मिलने वाले पेंशन संबंधी समस्त प्रक्रियाओं पर तेजी से कार्रवाई हो। पालिका में कार्यरत कर्मचारियों को नियमानुसार गर्मी की वर्दी एवं सुरक्षा उपकरण दिए जाएं। इस दौरान वीरेंद्र, असलम, मुकेश, राधे, जावेद, अजय, गुड़िया, रिंजू, सोमनी देवी, सैयद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed