फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Sadar's women group dominates in earning income

Maharajganj News: आय अर्जित करने में सदर की समूह महिलाओं का दबदबा

Thu, 06 Nov 2025 02:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Nov 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Sadar's women group dominates in earning income
1,077 समूहों का सदर ब्लॉक में मौजूदा समय में है संचालन
विज्ञापन

बीसी सखी, विद्युत सखी व अन्य को मिल रहा है लाभ
महराजगंज। ग्रामीण आजीविका समूह का गठन तो जनपद के सभी विकास खंड में है लेकिन आय सृजन के मामले में सदर ब्लॉक की महिलाओं का दबदबा है। सदर ब्लॉक में सर्वाधिक बीसी, कृषि, विद्युत सखी बनने में आजीविका समूह की महिलाएं पहले पायदान पर हैं। सदर के अलावा भी अन्य ब्लॉकों से भी चयन हुआ है लेकिन संख्या व कमाई के मामले में सदर की महिलाएं आगे हैं।
सदर के बीएमएम शेषनाथ मौर्य ने बताया कि सदर में कुल 1,077 आजीविका समूह संचालित हैं। जनपद में कुल 600 से अधिक बीसी सखियां तैनात हैं, इनमें से 200 के लगभग सदर की समूह महिलाएं शामिल हैं। विभाग की तरफ से इन महिलाओं को डिवाइस दिया गया है। बीसी सखियों को शुरुआत के छह माह 4,000 रुपये की दर से विभागीय सहायता के अलावा 1,000 रुपये की धन निकासी पर 10 रुपये का कमीशन पारिश्रमिक के रूप में मिलता है। समूह महिलाएं डिवाइस पर फिंगर स्कैनिंग कर पैसों की निकासी की सुविधा ग्रामीणों को दे रही हैं। पैसा ट्रांसफर, लोन आवेदन, बीमा मदद, मनरेगा भुगतान, आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं का लाभ, अनुदान भुगतान गांव के लोगों तक पहुंचाकर प्रत्येक माह आठ से 10 हजार रुपये की कमाई कर रही हैं। विद्युत, कृषि, सोलर सखी में सदर की महिलाएं अग्रणी हैं। विभाग की तरफ से मिलने वाले प्रशिक्षण व कार्यों की जानकारी समय-समय पर दी जाती है।
विज्ञापन

सदर ब्लॉक की महिलाओं को आय सृजन के प्रत्येक अवसर को उपलब्ध कराने के साथ अनुभवी कर्मियों का मार्गदर्शन मिलता है। सदर के कर्मी हर तरह का सहयोग समूह की महिलाओं को देने के लिए तत्पर रहते हैं जिससे आय का जरिया पाने के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

-नगेंद्र देव पांडेय, एडीओ, आईएसबी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed