फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Saathiya Kendra became helpful in solving the problems of adolescent girls

किशोर-किशोरियों की समस्याओं को दूर करने में मददगार बना साथिया केंद्र

Sat, 12 Feb 2022 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Saathiya Kendra became helpful in solving the problems of adolescent girls
किशोर-किशोरियों की समस्याओं को दूर करने में मददगार बना साथिया केंद्र
विज्ञापन

जिले में स्थापित हैं 13 साथिया केंद्र, 25,428 किशोर-किशोरियों की समस्याओं का हुआ समाधान
महराजगंज। किशोर-किशोरियों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए साथिया केंद्र काफी मददगार है। किशोरावस्था के दौरान होने वाले शारीरिक परिवर्तन से तमाम तरह की समस्याएं होती हैं, जिसे बेहतर काउंसलिंग व समुचित दवा के माध्यम से दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। जिले में 13 साथिया केंद्र स्थापित हैं, जिनमें 12 ब्लाक स्तर पर एवं एक जिला संयुक्त चिकित्सालय में संचालित है। इन केंद्रों से 25,428 किशोर-किशोरियों की समस्याओं का समाधान किया गया।
राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत संचालित साथिया केंद्र जनपद के ब्लाक स्तरीय चिकित्सा इकाइयों पर संचालित होने वाला वह केंद्र है, जहां किशोर/किशोरियों की काउंसलिंग, सामग्री/संसाधनों, उपचार व आवश्यकतानुसार सेवाएं प्रदान की जाती हैं, जिनमें 12 ब्लाक स्तर पर एवं एक जिला संयुक्त चिकित्सालय में संचालित है। इन 13 साथिया केंद्रों पर एक-एक किशोर स्वास्थ्य परामर्शदाता तैनात हैं, जो प्रत्येक किशोरों को किशोर स्वास्थ्य की सेवाएं प्रदान करते हैं, साथ ही प्रत्येक माह में 8 आउटरीच भ्रमण करते हुए समुदाय स्तर तक पहुंच बनाकर किशोरों को सेवाएं प्रदान करते हैं। वर्ष 2021-22 में अभी तक 25,428 किशोर-किशोरियों को साथिया केंद्रों से जोड़कर लाभान्वित किया गया है।
विज्ञापन

परतावल साथियां केंद्र के काउंसलर अनिरुद्ध गुप्ता ने बताया कि अप्रैल 2021 से जनवरी 2022 तक परतावल साथिया केंद्र पर 1,011 किशोरों तथा 947 किशोरियों का पंजीकरण किया गया। इसमें से 636 किशोर व 741 किशोरियों को क्लिनिकल सेवा उपलब्ध कराई गई, जबकि 763 किशोरों व 803 किशोरियों को काउंसिलिंग सेवा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

किशोर की दूर हुई समस्या
परतावल ब्लॉक के एक गांव के किशोर ने बताया कि उसे दस माह पहले कुछ समस्या थी, जिसे लेकर परेशान रहता था। उसने अपनी इस समस्या से अपने पीयर एजुकेटर मित्र को अवगत कराया। पीयर एजुकेटर ने किशोर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल पर स्थित साथिया केंद्र की राह दिखाई। वहां पर काउंसलर से अपनी समस्या बताई तो उन्होंने सारी बात सुनकर समझाया तथा दवा भी उपलब्ध कराया। अब वह पूरी तरह से ठीक है।
राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम जनपद में 2014 से संचालित है। विभिन्न गतिविधियों का क्रियान्वयन किया जा रहा है, जैसे आयरन एवं एल्बेंडाजोल टेबलेट्स का विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्रों से वितरण, माध्यमिक विद्यालयों के किशोरियों को निशुल्क सैनेटरी नैपकिन का वितरण, साथिया केंद्रों का संचालन, किशोर स्वास्थ्य दिवस का आयोजन, किशोर स्वास्थ्य मंच का आयोजन, स्कूल स्वास्थ्य कार्यक्रम आदि का संचालन होता है।
शिवेंद्र प्रताप श्रीवास्तव, जनपदीय सलाहकार, किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम
साथिया केंद्र का प्रमुख उद्देश्य
-पोषण में सुधार
-लैंगिक एवं यौन स्वास्थ्य में सुधार
-मानसिक स्वास्थ्य में सुधार
-मादक द्रव्यों के सेवन की रोकथाम
-गैर संचारी रोगों से रोकथाम
पीयर एजुकेटर किशोरों को करते जागरूक
लक्ष्मीपुर, बृजमनगंज, सदर, निचलौल, सिसवां व परतावल ब्लॉक में 75 उपकेंद्रों के 375 आशाओं के नेतृत्व में 1,500 पीयर एजुकेटर का चुनाव व उनका 6 दिवसीय प्रशिक्षण कराया गया है, जो अब अपने हमउम्र के साथियों को किशोर स्वास्थ्य के बारे में बैठकों का आयोजन कर जागरूक करते हैं।

---------------
समस्याओं को गोपनीय तरीके से सुना जाता है
साथिया केद्र पर किशोर, किशोरियों की समस्याओं को गोपनीय तरीके से सुना जाता है और उसका समाधान होता है। किशोरी सुरक्षा योजना एवं विफ्स ( विकली आयरन एंड फोलिक एसिड) योजना के तहत भी काम होता है। किशोरियों के बीच सैनेटरी पैड व आयरन की गोली वितरित होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed