{"_id":"57698e1d4f1c1bb50ab48829","slug":"running-on-the-picket-ended-pokhari","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोखरी पर चल रहा धरना समाप्त हुआ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोखरी पर चल रहा धरना समाप्त हुआ
mahrajganj
Updated Wed, 22 Jun 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
कोट कम्हरिया में पोखरी से अवैध शिकारमाही को लेकर चल रहा ग्रामीणों का धरना आठवें दिन समाप्त हुआ। इससे पहले नाराज गांववालों ने तहसील का घेराव कर मांग पूरी करने पर अड़ गए। एसडीएम नौतनवां ने उनकी मांगों पर तत्काल कार्रवाई करने का आश्वासन दिया और धरना खत्म कराया।
नौतनवां तहसील के पुरंदरपुर थाना के कोट कम्हरिया में पोखरी के पट्टे की अवधि फरवरी में ही समाप्त होने के बावजूद पूर्व पट्टेदारों के अवैध शिकारमाही के मामले में कार्रवाई को लेकर गांववाले 14 जून को पोखरी पर ही धरने पर बैठ गए थे। लेकिन जब सात दिन बाद भी किसी ने भी उनकी सुधि नहीं ली तो ग्रामीण आक्रोशित हो गए। मंगलवार को दर्जनों ग्रामीणों ने कांग्रेस नेता अभिषेक जोशी के नेतृत्व में तहसील का घेराव किया।
इस दौरान शासन और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। करीब चार घंटे बाद एसडीएम ने मांगों पर विचार करने की बात की। लेकिन ग्रामीण तत्काल कार्रवाई पर अड़े रहे। अंत में एसडीएम नौतनवां विक्रम सिंह ने तय तिथि पर नीलामी कराने के साथ ही पूर्व बकाया राशि की आरसी जारी करने व अवैध शिकारमाही करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की बात कही। जिसके बाद जहां प्रदर्शनकारी माने।
विज्ञापन
वहीं एसडीएम ने फोनकर पोखरी पर धरने पर बैठे लोगों को भी कार्रवाई का आश्वासन देकर धरना खत्म कराया। इस दौरान त्रिलोकी, जब्बार, भोला, नियामत, ओमप्रकाश पाठक, सच्चिदानंद पाठक, साधू, राधे, अब्बास, रामानंद आदि मौजूद रहे।