फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Running competition organized for boys and girls

Maharajganj News: बालक एवं बालिका वर्ग के लिए दौड़ प्रतियोगिता आयोजित

Tue, 18 Nov 2025 02:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Nov 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Running competition organized for boys and girls
महराजगंज। पनियरा विधानसभा क्षेत्र के परतावल ब्लॉक के महंथ अवेद्यनाथ मिनी स्पोर्ट्स स्टेडियम, श्यामदेउरवा में आयोजित सांसद खेल स्पर्धा एवं विधायक खेल स्पर्धा के दूसरे दिन खिलाड़ियों में उत्साह देखने को मिला। बालक एवं बालिका वर्ग के लिए दौड़, कबड्डी और वॉलीबॉल सहित कई खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

यह खेल आयोजन 19 नवंबर तक चलेगा। आयोजन समिति के अनुसार जो प्रतिभागी यहां विजयी होंगे, वे जिला स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। मुख्य अतिथि केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की छिपी हुई खेल प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए सांसद खेल स्पर्धा महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ खेल बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास के लिए अनिवार्य हैं। इस दौरान विधानसभा खेल संयोजक प्रेमशंकर उर्फ निर्भय सिंह, चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया, ब्लॉक प्रमुख परतावल आनंद शंकर वर्मा, विवेक पटेल, जनार्दन सिंह, मनीष कन्नौजिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed