फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Rumors of petrol shortages led to crowds at pumps, with vehicles lining up all day.

Maharajganj News: पेट्रोल खत्म होने की अफवाह से पंपों पर भीड़, दिनभर लगी रही वाहनों की कतार

Fri, 27 Mar 2026 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 27 Mar 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Rumors of petrol shortages led to crowds at pumps, with vehicles lining up all day.
- वाहनों के साथ कैन और गैलन लेकर पहुंच रहे
विज्ञापन

- मैदान में उतारे गए डीलर एसोसिएशन पदाधिकारी
- अफवाह फैलाई तो सख्ती से निपटेगा प्रशासन

महराजगंज। पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाह के चलते पंपों पर भी भीड़ लग रही है। दिनभर पेट्रोल-डीजल लेने के लिए पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। लोग अधिक तेल लेने की होड़ में न सिर्फ अपने वाहन की टंकी फुल करा रहे हैं, बल्कि छोटे गैलन व डब्बे में डीजल पेट्रोल खरीदकर संग्रहित करने लगे हैं।
बढ़ती भीड़ के कारण कुछ ही घंटों में पंप ड्राई होकर बंद हो रहे हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डीएम संतोष कुमार शर्मा ने पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर मैदान में उतरकर अफवाहों पर लगाम लगाने के लिए निर्देशित किया है। पुलिस की साइबर सेल को अलर्ट रहकर भ्रामक सूचना व पोस्ट मिलने पर कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है।
विज्ञापन

पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मोहम्मद सैफुल्लाह ने बताया कि बुधवार देर शाम जिलाधिकारी ने एसोसिएशन पदाधिकारियों के साथ बैठक कर वास्तविक हालात की समीक्षा की। एसोसिएशन की तरफ से यह बताया गया कि फरवरी व मार्च का महीना बिक्री के लिहाज से जनपद में बहुत उपयुक्त नहीं है क्योंकि इस दौरान कृषि कार्य बहुत सीमित होते हैं, जिससे पंपिंग सेट व ट्रैक्टर की जरूरत खेती में कम होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि बाहुल्य जनपद में 40 फीसदी डीजल बिक्री कृषि कार्य के लिए ही होता है। फरवरी व मार्च में बिक्री सीमित रहने से अधिक डीजल पेट्रोल पंप संचालक नहीं मंगाते, लेकिन इस बार गैस सिलिंडर किल्लत के बीच डीजल-पेट्रोल न मिलने की अफवाह पर भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसके चलते लोग भ्रमित होकर अधिक मात्रा में डीजल-पेट्रोल के लिए पंपों का रुख कर रहे, जिससे कई पेट्रोल पंप ड्राई हो रहे हैं।
समीक्षा बैठक में एसोसिएशन ने आश्वस्त किया कि 24 से 48 घंटे के भीतर जनपद के कोई पेट्रोल पंप ड्राई नहीं रहेंगे। ईधन की कोई समस्या नहीं है। बढ़ी बिक्री के मद्देनजर तेल आपूर्ति बढ़ी मात्रा में डिमांड की जाएगी। साथ ही साथ एसोसिएशन मैदान में उतरकर लोगों को अफवाह में न पड़ने व जरूरत के मुताबिक ईंधन खरीद के लिए जागरूक करेगा। बताया कि एसोसिएशन प्रत्येक पंप पर तेल उपलब्धता के साथ खरीद जागरूकता के लिए पोस्टर चस्पा करा रहा।

जिला पूर्ति अधिकारी एपी सिंह ने बताया कि विभाग अफवाह फैलाने वालों पर आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कराएगी।
सोशल प्लेटफार्म पर अफवाहों की निगरानी करना साइबर पुलिस की प्रक्रिया का हिस्सा है। डीजल-पेट्रोल और एलपीजी सिलिंडर को लेकर सोशल प्लेटफार्म पर डाले जा रहे प्रत्येक पोस्ट व सामग्री पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।
- सिद्धार्थ, एडिशनल एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed