Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Rs 40 lakh spent on the construction of a bridge connecting Amrutia and Saxena Nagar

Maharajganj News: चार साल बाद बनकर तैयार हुआ बलिया नाला पुल, अगले माह उद्घाटन

Fri, 13 Nov 2026 02:34 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Rs 40 lakh spent on the construction of a bridge connecting Amrutia and Saxena Nagar
महराजगंज। शहर के अमरुतिया और सक्सेना नगर को जोड़ने के लिए बलिया नाला पर बनकर तैयार हुआ पुल जल्द ही लोगों के आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा। करीब चार वर्षों से अधूरे पड़े इस पुल का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। इसे दिसंबर में खोलने की तैयारी है।
विज्ञापन

नगर पालिका की ओर से राज्य वित्त आयोग की धनराशि से करीब 40 लाख रुपये की लागत से इसका निर्माण कराया गया है। नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता मंगल ने बताया इसके शुरू होने से करीब 10 हजार की आबादी को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

दरअसल, वर्ष 2021-22 में बलिया नाला पर पुल निर्माण का कार्य शुरू कराया गया था लेकिन धनराशि के अभाव में काम बीच में ही रुक गया था। इस दौरान पुल के केवल पिलर ही खड़े हो सके थे। लंबे समय तक निर्माण कार्य अधूरा रहने से अमरुतिया और सक्सेना नगर के लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही थी। लोगों को दूसरे रास्तों का सहारा लेना पड़ता था। बाद में नगर पालिका की ओर से राज्य वित्त आयोग से बजट की व्यवस्था कर अधूरे निर्माण को पूरा कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सक्सेना नगर निवासी प्रभात सक्सेना, वरुण, विक्की ने बताया कि पुल कई वर्षों से अधूरा पड़ा था। इसके कारण लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी होती थी। अब पुल का निर्माण पूरा होने से स्थानीय लोगों को राहत मिलेगी। वहीं, अमरुतिया वार्ड निवासी मनीष, संतोष, विजय ने बताया कि पुल बनने से अमरुतिया, सक्सेना नगर समेत आसपास के अन्य वार्डों के लोगों को भी सुविधा होगी। इससे आवागमन का रास्ता आसान हो जाएगा।


बाेले अधिकारीवर्ष 2021-22 में बजट के अभाव में बलिया नाला पुल का निर्माण रुक गया था। उस समय केवल पिलर का निर्माण हुआ था। राज्य वित्त आयोग से करीब 40 लाख रुपये की धनराशि मिलने के बाद अधूरे पुल का निर्माण पूरा करा दिया गया है।
- आलोक कुमार, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article