फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Route diverted on Sonauli Highway, five centers built

Maharajganj News: सोनौली हाईवे पर रूट डायवर्ट, बने पांच केंद्र

Fri, 19 Jan 2024 07:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 19 Jan 2024 07:54 PM IST
विज्ञापन
Route diverted on Sonauli Highway, five centers built
महराजगंज। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा को देखते हुए सोनौली हाईवे पर रूट डायवर्जन कर दिया गया है। वाहनों को आने-जाने में समस्या न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है। सड़क पर आवागमन का दबाव नियंत्रित रखने के लिए यह व्यवस्था की गई है। यातायात पुलिस भी निगरानी में जुटी है।
विज्ञापन

सोनौली सीमा पर नेपाल जाने वाले वाहनों और नेपाल से वापस भारत के महानगरों तक बड़े मालवाहक वाहनों के जाने के लिए जनपद में पांच रूट डायवर्जन केंद्र बने हैं। कोल्हुई, लोटन, आनंदनगर बृजमनगंज और कैंपियरगंज केंद्र बना है। गोरखपुर होकर जाने वाले वाले वाहनों को सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, बहराइच होकर लखनऊ की तरफ भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शुक्रवार से जिले में रूट डायवर्जन प्रभावी कर दिया गया है। जनपद के सोनौली सीमा और फ्लोर मिल से लखनऊ, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, कानपुर जाने वाले वाहन आनंदनगर, कोल्हुई, लोटन, बृजमनगंज और कैंपियरगंज से सिद्धार्थनगर बलरामपुर जिले के रास्ते रवाना किए जा रहे हैं। जो वाहन कोलकाता से आ रहे है, उन्हें बस्ती, संतकबीरनगर से महराजगंज सोनौली के लिए रूट बनाया गया है। गोरखपुर मार्ग पर बड़े वाहन नहीं चलेंगे। यात्रियों को आने-जाने की छूट रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के लिए बनाए गए हैं 12 प्वांट
सोनौली गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुलिस ने 12 जांच प्वांट बनाए हैं। जहां नेपाल से आने वाले वाहनों की जांच की जा रही है। एसएसबी असिस्टेंट कमांडेंट दलसानिया हरसूखलाल ने बताया कि सीमा क्षेत्र में चौकसी तेज कर दी गई है। संदिग्धों की तलाश कराई जा रही है। जवानों को 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।

सीमा पर हाईअलर्ट, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा एजेंसियों का पहरा
सोनौली। अयोध्या में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए नेपाल सीमा पर कड़ा पहरा लगा दिया गया है। इंडो-नेपाल सीमा पर 24 घंटे कड़ाई से जांच-पड़ताल के लिए पुलिस एवं सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं। इसको लेकर शुक्रवार की सुबह से ही सोनौली बॉर्डर पर कस्टम अधीक्षक शैलेष श्रीवास्तव, इंस्पेक्टर केएन मिश्रा, कुलदीप जायसवाल, पुलिस चौकी प्रभारी सोनौली अनघ कुमार, एसएसबी 22वीं वाहिनी असिस्टेंट कमांडेंट दलसानिया हरसूखलाल और इंस्पेक्टर जयंता घोष और आव्रजन कार्यालय इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने नेतृत्व में संयुक्त रूप से अभियान चला कर डॉग स्क्वायड और स्कैनर मशीन के साथ भारत से नेपाल और नेपाल से भारत आने वाली बसों की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed