फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Route diversion of heavy vehicles was done

Maharajganj News: जिले से विभिन्न स्थानों से भारी वाहनों का रुट डायर्वजन किया गया

Tue, 16 Apr 2024 04:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 16 Apr 2024 04:44 AM IST
विज्ञापन
Route diversion of heavy vehicles was done
-15 अप्रैल से लेकर 17 तक चैत्र रामनवमी मेले में श्रद्धालुओं एवं दर्शनार्थियों की बढ़ती भीड़ के कारण लिया गया निर्णय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। 15 से 17 अप्रैल तक चैत्र रामनवमी मेले में श्रद्धालुओं एवं दर्शनार्थियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए यातायात प्रबंधन एवं सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने लिए जिले से विभिन्न स्थानों से भारी वाहनों का रुट डायर्वजन किया गया है। यातायात प्रभारी अरुणेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि नगर तिराहा पिकेट से नेपाल, ठूठीबारी, निचलौल, चौक, सिंदुरिया से आने वाले भारी वाहन जो लखनऊ की तरफ जाना चाहते हैं वह फरेंदा रोड से कैंपियरगंज अथवा धानी ढाला होते हुए सिद्धार्थनगर, बलरामपुर होते हुए गंतव्य स्थान को जाएंगे।
परतावल चौराहा से घुघली, शिकारपुर, भिटौली कप्तानगंज से आने वाले भारी वाहन जो लखनऊ की तरफ जाना चाहते हैं वह पनियरा-कैम्पियरगंज मार्ग से कैंपियरगंज, मेहदावल से सिद्धार्थनगर, बलरामपुर होते हुए अपने निर्धारित स्थान पर जाएंगे। कतरारी से श्यामदेउवां अथवा गोरखपुर की तरफ से आने वाले भारी वाहन जो लखनऊ की तरफ जाना चाहते वह पनियरा-कैंपियरगंज मार्ग से कैंपियरगंज, मेहदावल से सिद्धार्थनगर, बलरामपुर होते हुए अपने स्थान पर जाएंगे।
विज्ञापन

घुघली चौराहा डायवर्जन/पिकेट निचलौल, कोठीभार, कुशीनगर से आने वाले भारी वाहन जो लखनऊ की तरफ जाना चाहते हैं, वह शिकारपुर भिटौली परतावल होते हुए पनियरा-कैंपियरगंज रोड होते हुए कैंपियरगंज, मेंहदावल से सिद्धार्थनगर, बलरामपुर होते हुए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed