{"_id":"65624e342f1cd690c502fada","slug":"roof-was-not-installed-after-taking-money-case-registered-against-two-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-10310-2023-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: रकम लेकर नहीं लगाया छत, दो पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: रकम लेकर नहीं लगाया छत, दो पर केस दर्ज
Sun, 26 Nov 2023 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 26 Nov 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
निचलौल। थाना क्षेत्र के बैदौली गांव में बन रहे ब्रह्मर्षि बावरा शैलेन्द्र ममता गृह (अनाथाश्रम) का छत लगवाने के लिए दो लोगों ने रकम ले लिया, लेकिन छत नहीं लगाया। जिस मामले में पुलिस शनिवार को पीड़ित व्यक्ति के तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है।
बैदौली निवासी चन्द्रेश शास्त्री ने बताया है कि जन सहयोग से बेसहारा बच्चो के सहायतार्थ के लिए बैदौली गांव में ब्रह्मर्षि बावरा शैलेन्द्र ममता गृह (अनाथाश्रम) का निर्माण चल रहा था। जिस पर छत लगवाने के लिए 16 जून को दो लोगों से बातचीत हुई थी। बातचीत के दौरान उन लोगों ने छत लगवाने के नाम पर 35 हजार रुपये पहले जमा करने की शर्त रखी। जिस दौरान वह चेक के माध्यम से 31 हजार रुपया भुगतान भी कर दिया। लेकिन उन लोगों की ओर से छत नहीं लगाया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह ने कहा की मामले में पीड़ित चंद्रेश शास्त्री के तहरीर पर आरोपी जितेंद्र यादव और अनीता देवी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। संवाद