{"_id":"64f4d8db5709a5282b040467","slug":"rohan-fell-into-a-puddle-after-being-pushed-in-a-fight-died-by-drowning-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-5105-2023-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: मारपीट में धक्का लगने पर पोखरे में गिरा था रोहन, डूबकर हुई थी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: मारपीट में धक्का लगने पर पोखरे में गिरा था रोहन, डूबकर हुई थी मौत
Mon, 04 Sep 2023 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 04 Sep 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
हत्यारोपी बाल अपचारी को भेजा गया बाल सुधार गृह, मजाक में रोहन ने मारा था कंकड़
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के खानपुर गांव में 12 वर्षीय रोहन की मौत की गुत्थी रविवार को पुलिस ने गुत्थी सुलझाने का दावा किया। पुलिस का कहना है कि मारपीट में धक्का लगने पर रोहन पोखरे में गिर गया था और डूबने से उसकी मौत हो गई थी। हत्यारोपी बाल अपचारी को बाल सुधारगृह भेज दिया गया।
पकड़े गए बाल अपचारी ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार को गांव में जहां डीजे बज रहा था, वहां से दस कदम की दूरी पर वह खड़ा था। रात में भोजन करने के बाद रोहन डीजे देखने जा रहा था। उसने मजाक में मेरे सिर पर कंकड़ मार दिया। इसके बाद वह डीजे देखने लगा। हम दोनों वहीं पर करीब 10 मिनट रहे। इसके बाद उसे पोखरे पर लेकर आया। यहां पूछा कि कंकड़ क्यों मारा? उसने कहा कि बस ऐसे ही मार दिया। इसके बाद मारपीट होने लगी। इस बीच मैंने रोहन को धक्का दे दिया। वह सीधे पोखरे में गिर गया। मैंने उसे बचाने की कोशिश भी की, लेकिन उसने तड़प कर दम तोड़ दिया। घटना के बाद मैं सीधे घर आया और कपड़े बदलकर सो गया था।
अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी बाल अपचारी को रविवार सुबह आठ बजे उसके घर से पकड़ा गया। उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया।