फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Roadways earning crores got reduced to lakhs

करोड़ों की आमदनी करने वाला रोडवेज लाखों में सिमटा

Thu, 03 Jun 2021 11:22 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Roadways earning crores got reduced to lakhs
करोड़ों की आमदनी करने वाला रोडवेज लाखों में सिमटा
विज्ञापन

महराजगंज। कोरोना का असर महराजगंज रोडवेज डिपो की आय पर पड़ता दिख रहा है। करोड़ों की आमदनी वाले डिपो की कमाई लाखों में सिमट गई है। रूटों पर बसों की संख्या भी कम कर दी गई है। क्योंकि यात्री कम निकल रहे हैं। अब आय बढ़ाने के लिए डिपो की ओर से व्यवस्था की जा रही है।
महराजगंज डिपो को एक करोड़ 70 लाख 50 हजार की आमदनी प्रत्येक माह कोरोना से पहले होता था। कोरोना का असर तेज हुआ तो आय प्रभावित होने लगी। मई में रोडवेज को 29 लाख 53 हजार की आमदनी हुई। 5.50 लाख की आय प्रत्येक दिन होने के स्थान पर 2.50 लाख हुई। वर्तमान में आठ अनुबंधित एवं 20 रोडवेज की बस संचालित हो रही हैं। यात्रियों की संख्या कम होने के कारण 24 बसें संचालित नहीं हो रही हैं। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक महेंद्र पांडेय ने बताया कि आय बढ़ाने के लिए प्रयास किया जा रहा है। कोरोना में आय प्रभावित हुई है। यात्री कम होने के कारण 28 बसें ही संचालित हैं। चालक और परिचालकों को सुरक्षित रखने के लिए मास्क एवं सैनिटाइजर दिया गया है। बसों को सैनिटाइज करने के बाद ही भेजा जाता है।
विज्ञापन

छह लोकल रूटों पर नहीं दौड़ती
जिले में मोहनापुर, फुर्सतपुर, धानी, बृजमनगंज, सिसवा एवं खुशहाल नगर, गांगी बाजार की बस सेवा बंद है। बृहस्तपतिवार से ईटहिया एवं रेगहिया की बस सेवा शुरू कर दी गई है। इससे यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंबे से गैहरहाजिर कर्मी की संविदा समाप्त
कोरोना काल में घर गए चालक परिचालक अब तक नहीं लौटे। उन पर अब सख्ती की जा रही है। लंबे समय से गैरहाजिर परिचालक घनश्याम सहानी एवं चालक दीपनरायन की संविदा समाप्त कर दी गई है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक महेंद्र पांडेय ने बताया कि दो कर्मियों की संविदा समाप्त करने के साथ ही 20 कर्मियों को नोटिस भेजी गई है। जवाब नहीं आने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed