{"_id":"6a0a2562bb0bf61ae0064daf","slug":"roadways-driver-conductor-beaten-up-maharajganj-news-c-206-1-mhg1034-177477-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: रोडवेज चालक-परिचालक को पीटा, अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: रोडवेज चालक-परिचालक को पीटा, अफरा-तफरी
विज्ञापन
कोल्हुई। स्थानीय उपनगर कोल्हुई बाजार में रविवार को बाइक सवार युवकों ने गोरखपुर से सोनौली जा रही रोडवेज बस के चालक-परिचालक की पिटाई कर दी।
घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सोनौली डिपो के चालक अनिल पांडेय ने बताया कि फरेंदा के पास चार सवारियों को उतारने के दौरान हल्का विवाद हुआ था। आरोप है कि उन्हीं सवारियों ने फोन कर दिया। इसके बाद बाइक सवार युवक बस का पीछा करते हुए कोल्हुई तक पहुंच गए।
लोटन तिराहे से पहले बस को ओवरटेक कर रोक लिया। करीब 10 से 12 युवकों ने बस रुकवाकर चालक और परिचालक की पिटाई कर दी। इस दौरान परिचालक विनोद कुमार मिश्रा का सिर फट गया, जबकि चालक को भी गंभीर चोटें आईं। उन्होंने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी। जब तक पुलिस पहुंचती कि हमलावर मौके से भागने निकले। यात्रियों ने भी पूरे घटनाक्रम की पुष्टि की। यात्रियों का कहना है कि अचानक बस रोककर जिस तरह हमला किया गया, उससे बस में अफरा-तफरी मच गई।
इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रभारी सत्यप्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।