फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Roadways buses do not run daily, private vehicles are charging arbitrary fares

Maharajganj News: रोजाना नहीं चलती रोडवेज बस, निजी वाहन वसूल रहे मनमाना किराया

Wed, 27 Dec 2023 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 27 Dec 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Roadways buses do not run daily, private vehicles are charging arbitrary fares
महराजगंज। स्थानीय बस स्टेशन से सिसवा कस्बे में जाने के लिए रोडवेज बस नहीं मिलती है। कस्बे के लोगों को निजी बसों व टेंपो से ज्यादा किराया देकर गंतव्य तक जाना पड़ता है। सरकारी बस का किराया 38 रुपये है, जबकि निजी बस का किराया 60 रुपये है। सिसवा से महराजगंज आने में दो बार साधन बदलना पड़ता है। लेकिन लोगों की समस्या से जिम्मेदार बेखबर हैं।
विज्ञापन


सिसवा नगर में रोडवेज बसों के नियमित संचालन के लिए बार-बार मांग की जाती है, लेकिन इस पर कोई ध्यान नहीं देता है। सिसवा-घुघुली-कप्तानगंज मार्ग पर सरकारी बसों की सुविधा उपलब्ध नहीं है। लोगों को गोरखपुर तक सफर करने के लिए ज्यादा किराया देना पड़ता है।
विज्ञापन

वर्तमान में गोरखपुर नरकटियागंज रेलवे लाइन पर ट्रेनों के संचालन मे देरी और कई गाड़ियों के निरस्त होने से समस्या बढ़ गई है। जिसका पूरा फायदा निजी बस संचालक उठा रहे हैं। ज्यादा किराया देने के बाद भी सीटों से अधिक सवारियों को बैठाते हैं। जिससे यात्रियों काे परेशानी होती है। सनद है कि सिसवा से महराजगंज की दूरी करीब 25 किमी. है। प्रत्येक दिन हजारों लोगों का आना-जाना जिला मुख्यालय पर लगा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महराजगंज डिपो के एआरएम सर्वजीत वर्मा ने बताया कि बसों का संचालन शुरू कराने के लिए जल्दी ही व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed