{"_id":"65c93d1b38afaa2b720b2879","slug":"roadways-bus-not-available-on-time-for-ghugli-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-115607-2024-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: घुघली के लिए समय से नहीं मिलती रोडवेज बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: घुघली के लिए समय से नहीं मिलती रोडवेज बस
Mon, 12 Feb 2024 03:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 12 Feb 2024 03:03 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। महराजगंज बस स्टेशन से घुघली जाने के लिए एक बस संचालित होती है, लेकिन उसके भी आने-जाने का समय निर्धारित नहीं है। बस सुबह और शाम को संचालित होती है। दिन में बस संचालित नहीं होने से दोगुना किराया खर्च कर लोग आते-जाते हैं। घुघली क्षेत्र के लोगों को जिले पर जाने के लिए निजी डग्गामार वाहन, टैक्सी या ऑटो रिक्शा का सहारा लेना पड़ता है। इससे यात्रियों का खर्च बढ़ जाता है।
जिला मुख्यालय से शिकारपुर घुघली होते हुए मेदिनीपुर जखिरा तक एक सरकारी बस चलती है। बस को आने जाने का कोई समय निर्धारित नहीं है। दिन में लोगों को आने-जाने में टेंपो व टैक्सी का सहारा लेना पड़ता है। खानपुर के अनिल ने बताया कि बस सेवा सुबह जाते समय व लौटते समय शाम को मिलती है। दिन में अगर जाना रहता है तो जिला मुख्यालय पहुंचने में तीन जगहों पर गाड़ी बदलनी पड़ती है। टेंपो चालक मनमाना किराया लेते हैं।
मेदिनीपुर से जिला मुख्यालय की दूरी 40 किलोमीटर है। इतनी दूरी तय करने के लिए 50 से 60 रुपये तक किराया देना पड़ता है। सूरज ने बताया कि रोडवेज से किराया 38 रुपये लगता है, लेकिन बस छूट गई तो 50 रुपये खर्च करने पड़ते हैं। मेदिनीपुर के हरेंद्र ने कहा कि जिला मुख्यालय जाने के लिए ऑटो रिक्शा ही एक मात्र साधन है। रिक्शा चालक 10 से 11 सवारी भरकर जाते हैं।
विज्ञापन
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक सर्वजीत वर्मा ने बताया कि बस समय से आती जाती है। सुबह व शाम को बस भेजी जाती है। यात्रियों को बेहतर सुविधा देने की कोशिश की जा रही है।