फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Roadways bus caught fire due to short circuit, panic ensued

Maharajganj News: रोडवेज बस में शॉट सर्किट से लगी आग, मचा हड़कंप

Mon, 11 May 2026 01:35 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus caught fire due to short circuit, panic ensued
महराजगंज से सवारियों को लेकर रोडवेज बस आ रही थी निचलौल
विज्ञापन



निचलौल। थाना क्षेत्र के निचलौल-सिंदुरिया मार्ग स्थित दमकी गांव के पास रविवार देर शाम को अचानक एक रोडवेज बस में आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही बस सवार लोगों में हड़कंप मच गया। गनीमत रहा कि बस चालक की सूझबूझ के चलते कोई हताहत नहीं हुआ। सूचना पाकर तत्काल मौके पर पहुंची गई। कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया।


जानकारी के मुताबिक, एक रोडवेज बस महराजगंज डिपो से सवारियों को लेकर निचलौल होते हुए ठूठीबारी की ओर आ रही थी। निचलौल शहर से पहले दमकी गांव पहुंचने पर रोडवेज बस में शॉट सर्किट से आग लग गई। बस के अंदर अचानक धुआं उठते देख बस में सवार यात्री चीखने-चिल्लाने लगे। चालक ने तत्काल बस को रोक दिया। इसके बाद बस सवार लोगों ने किसी तरह बाहर निकल कर राहत की सांस ली। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की सहयोग से आग पर कुछ ही देर में काबू पा लिया गया। हादसे के दौरान बस में करीब 10 लोग सवार थे। इस दौरान मौके कर करीब आधे घंटे तक लोगों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन मिश्र ने बताया कि रोडवेज बस में शॉट सर्किट से आग लगी थी। जिसे बुझा दिया गया। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed