{"_id":"646fb6a16c31d7760c0a7c34","slug":"roads-breaking-due-to-overloaded-vehicles-maharajganj-news-c-7-1-181078-2023-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: ओवर लोड वाहनों से टूट रहीं सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: ओवर लोड वाहनों से टूट रहीं सड़कें
Fri, 26 May 2023 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 26 May 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
नएच 730 फरेंदा मार्ग का टूटा सड़क।संवाद
एक मई से अब तक 114 वाहनों का ओवरलोड में किया गया चालान
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। ओवरलोड वाहनों से सड़कें टूट रहीं हैं। इससे राहगीरों को परेशानी होती है। संबंधित अधिकारी इस समस्या के प्रति गंभीर नहीं है। सोनौली से नेपाल जाने वाले मार्ग पर ओवरलोड वाहनों अक्सर फर्राटे भरता देखा जा सकता है। एक मई से 24 मई तक 114 ओवरलोड वाहनों का चालान किया गया है।
किसी भी मालवाहक वाहन पर नियमों के अनुसार माल की ढुलाई नहीं हो रही है। मानक से अधिक माल ढोने की वजह से सड़कों पर इसका प्रभाव पड़ रहा है। विभाग इसे लेकर गंभीर नहीं दिख रहा है। ऐसे में सड़कों पर ओवरलोड वाहनों की संख्या बढ़ती जा रही है। कानपुर व गोरखपुर से फरेंदा होते हुए सोनौली जाने वाली सड़क पर ओवरलोड वाहनों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
विभाग की ओर से कुछ वाहनों पर ओवरलोड के नाम पर कार्रवाई कर खानापूर्ति कर दी जाती है। लोगों का कहना है कि ओवरलोड वाहनों की सड़कों पर आवाजाही कम हो जाए तो सड़कें कम टूटेंगी। सोनौली बाॅर्डर होते हुए जो भी वाहन निकल रहा है, उन पर कार्रवाई की जाए तो काफी हद तक ओवरलोडिंग रुक जाएगी।
विज्ञापन
..
छोटे वाहन भी चलते हैं ओवरलोड
पिकअप के अलावा अन्य छोटे वाहन भी क्षमता से अधिक माल लादकर फर्राटे भर रहे हैं, लेकिन इन वाहनों पर ओवरलोडिंग के नाम पर कार्रवाई नहीं की जाती है। एआरटीओ आरसी भारतीय ने बताया कि ओवर स्पीड, रांग साइड ड्राइविंग, बिना हेलमेट, सीट बेल्ट के वाहनों का विभाग की ओर से जांच कर कर्रवाई की जा रही है। जिले में अगल-अलग स्थानों पर इंटर सेप्टर वाहन से लगातार जांच हो रही है। 150 वाहनों की जांच की गई। इसमें नियमों के उल्लंघन करने पर 122 वाहनों का चालान किया गया है।
...
कोट
एक मई से अब तक 114 ओवरलोड वाहनेां का चालान किया गया है। इनपर 13.58 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। ओवरलोड वाहनों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।
-आरसी भारतीय, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी