फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Roads are pothole free on paper, but people are facing hiccups in reality

Maharajganj News: कागज में सड़कें गड्ढामुक्त, हकीकत में हिचकोले खा रहे लोग

Sun, 11 Feb 2024 02:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 11 Feb 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
Roads are pothole free on paper, but people are facing hiccups in reality
बेलभार से रेहरा की बदहाल सड़क।
महराजगंज। लोक निर्माण विभाग के भी कारनामे खूब हैं। विभाग ने सड़कों को कागज में तो गड्ढामुक्त कर दिया, लेकिन आज भी लोग सड़क के गड्ढों में हिचकोले ले रहे हैं। हालत ये है कि गड्ढे भरने के चंद दिनों में ही सड़कें उखड़ गईं। जबकि प्रदेश सरकार ने 15 नवंबर तक सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने का आदेश दिया था।
विज्ञापन

निचलौल-ठूठीबारी मुख्य एनएच मार्ग से तुरकहियां से चटिया गांव जाने वाले संपर्क मार्ग में गड्ढे ही गड्ढे होने से राहगीरों का चलना मुश्किल हो गया है। वहीं ज्यादा दूरी तय कर राहगीर दूसरे रास्ते से आ जा रहे हैं। निचलौल तहसील क्षेत्र के ठूठीबारी निचलौल एनएच मुख्य मार्ग से तुरकहियां से चटीयां गांव को जोड़ने वाली लिंक मार्ग का वर्ष 1991 में निर्माण करवाया गया था। सड़क की गिट्टियां बिखर गई हैं। इस मार्ग से लक्ष्मीपुर खुर्द, नेपाल के भुजहवा के रास्ते दर्जन भर गांव नौनिया, लोहरौली, गडौरा, भरवालियां, बोदना, कडजा,चटिया लालपुर, लक्ष्मीपुर खुर्द, खेसरहा फार्म के लोगों का आना-जाना रहता है।
विज्ञापन

माधवनगर तुरकहियां से चटियां तक करीब चार किलोमीटर की दूरी है। एनएच लिंग मार्ग से माधवनगर तुरकहियां तक तीन किलोमीटर अप्रैल 2023 को पीडब्ल्यूडी ने मरम्मत कराया, लेकिन सड़कें उखड़नी शुरू हो गई हैं। वहीं तुरकहियां से चटियां संपर्क मार्ग लगभग एक किलोमीटर सड़क जस का तस पड़ा हुआ है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं, जिससे राहगीर लक्ष्मीपुर खुर्द जाने के लिए लगभग 10 किलोमीटर दूरी तय कर आना-जाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नौतनवा ब्लाॅक क्षेत्र के नौतनवा-ठुठीबारी मुख्य सड़क बेलभार से रेहरा गांव को जोड़ने वाली सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। सड़क पर गिट्टियां उखड़ चुकी हैं। इस सड़क की दूरी लगभग डेढ़ किलोमीटर है, जो गन्ना विकास परिषद की ओर से सड़क का निर्माण हुआ था। बेलभार से रेहरा जाने वाली सड़क के बीच में डेढ़ किलोमीटर सड़क की हालत देखकर लोगों को आवागमन करने में काफी दिक्कत झेलनी पड़ रही है। उखड़ी हुई सड़क पर तेज रफ्तार की चार पहिया वाहनों के चलने से स्कूली बच्चे व पैदल राहगीरों को धूल व उखड़ी हुई गिट्टियों से काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ता है। लगभग छह हजार की आबादी को समस्या हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed