फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Road worth Rs 6 crore broken in six months

Maharajganj News: छह माह में टूट गई छह करोड़ की सड़क

Sat, 03 Aug 2024 04:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 03 Aug 2024 04:05 AM IST
विज्ञापन
Road worth Rs 6 crore broken in six months
प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क चेहरी के पास बीचों-बीच बड़ा गड्ढा।
महराजगंज। छह माह पहले प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत महलगंज से चेहरी फॉर्म तक सड़क की मरम्मत कराई गई थी। इस पर छह करोड़ रुपये खर्च हुए थे। छह माह में ही सड़क जगह-जगह टूट गई। ऐसे में सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, जिले में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनी तीन सड़कें छह माह में जगह-जगह टूट गई हैं। आलम यह है कि कहीं-कहीं बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं तो कहीं सड़क के किनारे ही क्षतिग्रस्त हो गए हैं। कहीं जलभराव हो गया है। लोगों की माने तो सड़क ठीक ढंग से नहीं बनने के कारण टूट रही है। जिम्मेदार अपनी आंखेें मूंदे पड़े हैं। सिंहपुर धुसवा पर महलगंज और चेहरी के पास सड़क में बड़ा गड्ढा बन गया है। इसे देखकर निर्माण की गुणवत्ता का अंदाजा लगाया जा सकता है। इस मार्ग से गुजर रहे बबलू यादव ने बताया कि महराजगंज मुख्यालय से घर जा रहा हूं।
विज्ञापन

चेहरी के पास सड़क में गड्ढे में गिरने से बाल-बाल बच गया। वहीं वर्ष 2023 में 10 माह पूर्व पीएमजीएसवाई के अंतर्गत मुजुरी नहर चौराहा से लेकर बड़हरा लाला 10 किलोमीटर की सड़क करीब छह करोड़ में बनाई गई। बैदा गांव के संतोष जायसवाल के घर के पास सड़क पर जलभराव है, जबकि बड़हरा लाला गांव के पास रैनकट बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहगीर संतोष भारती ने बताया कि बीते रात में फरेंदा से अपने घर बैदा आ रहा था। उसी दौरान देखा कि सड़क के किनारे बने रैनकट में एक व्यक्ति बाइल लेकर गिरा हुआ था। बरसात होने से सड़क के किनारे कट भी हो रहा है।
वहीं वर्ष 2023 में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत देवीपुर से लेकर नरकटहा नहर तक साढ़े पांच किमी सड़क बनाई गई है। आलम यह है कि सड़क बने लगभग आठ महीने हुए हैं। इसी बीच सौरहा कररिया के पास सड़क क्षतिग्रस्त हो गई, जिसमें जलभराव हो गया है।
गांव के पास मिले दिनेश कुमार का कहना है कि एक दिन अपने ससुराल झझवा जा रहा था। अचानक जलभराव वाले गड्ढे में गिरकर चोटिल हो गया था, जिसमें राहगीर आए दिन गिरकर चोटिल हो जा रहे हैं। विभाग इसको लेकर ध्यान नहीं दे रहा है।
----------------
करीब एक लाख से अधिक आबादी हो रही प्रभावित
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनी जनकपुर महलगंज मार्ग, देवीपुर नरकटहा मार्ग, मुजुरी नहर चौराहा बड़हरा लाला मार्ग की तीनों सड़कें छह माह में ही टूट गईं। तीनों सड़कों से होकर लगभग 36 से ज्यादा गांवों के लोग आते जाते हैं। जनकपुर महलगंज मार्ग पर स्थित सिंहपुर, महदेवा, खुटहा बाजार, पकड़ी नौनिया मुड़िला, सिसवा राजा आदि गांव हैं। जबकि देवीपुर नरकटहा मार्ग पर सौरहा, भवानीपुर मंसूरगंज, देवीपुर, सतगुर, अड़बड़हवा, औरहिया, रामपुर, डोमरा आदि गांव पड़ते हैं। वहीं मुजुरी नहर चौराहा बड़हरा लाला मार्ग पर रामनगर, जर्दी, तेंदुअहिया, बैदा, मोहद्दीपुर, सुचितपुर, पिपरा खुर्द, मौलागंज, सोनबरसा माधोनगर, मुजुरी, अनंतपुर आदि है। लगभग एक लाख से ज्यादा आबादी इससे प्रभावित हो रही है।

सुरक्षा घेरा बनाकर पल्ला झाड़ लिए जिम्मेदार

एक माह पहले हुई बारिश से सिंहपुर धुसवा के पास बनी पुलिया छह फीट धंस गई और सड़क टूटकर क्षतिग्रस्त हो गई। जानकारी होने पर विभाग ने आनन-फानन पुलिया के दोनों तरफ पांच फीट की दीवार चलाकर आवागमन बंद कर दिया है। लोगों को इधर से गुजरे में परेशानी होती है। करीब छह करोड़ खर्च कर सड़क की मरम्मत हुई थी। सुरक्षा घेरा बनाने के बाद जिम्मेदारों ने पल्ला झाड़ लिया। सड़क को ठीक कराने के लिए जिम्मेदार रुचि नहीं ले रहे हैं। सिंहपुर के जितेंद्र वर्मा कहते हैं कि निर्माण ठीक ढंग से हुआ रहता तो यह नौबत नहीं आती। इसे ठीक कराने के लिए कोई कारगर पहल नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed