{"_id":"601700e68ebc3e089c29fb20","slug":"road-maharajganj-news-gkp382992140","type":"story","status":"publish","title_hn":"फास्टल पाम से संवरेगा फरेंदा मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फास्टल पाम से संवरेगा फरेंदा मार्ग
विज्ञापन
फास्टल पाम से संवरेगा फरेंदा मार्ग
सक्सेना चौक से उद्योग केंद्र मार्ग तक सड़क के दोनो तरफ 50-50 पौधों को गमले में लगाने की है योजना
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। नगर पालिका प्रशासन ने फरेंदा मार्ग की सुंदरता बढ़ाने को लेकर योजना बनाई है। योजना के तहत इस राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क के दोनों तरफ कोलकाता मॉडल की तरह फास्टल पाम के पौधे रखवाए जाएंगे। इसके लगने से जहां प्राकृतिक सुंदरता बढ़ने के साथ ही आसपास का वातावरण भी शुद्ध होगा।
शासन द्वारा निकायों के विकास को लेकर भी प्राथमिकता दी जा रही है। फरेंदा मार्ग पर पथप्रकाश व्यवस्था चाक-चौबंद किए जाने के उपरांत अब जिम्मेदारों ने इस मार्ग की भव्यता को बढ़ाने को लेकर सड़क के दोनों तरफ एक निश्चित दूरी निर्धारित करते हुए प्रथम चरण में सक्सेना चौक से उद्योग केंद्र तिराहे तक 50-50 फास्टल पाम के पौधे को गमले में रखवाने का निर्णय लिया है। कोलकाता माडल से प्रभावित होकर यह कवायद प्रारंभ की जा रही है, इससे नगर सुंदर व आकर्षक दिखेगा। अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार सिंह ने बताया कि निकाय को स्वच्छ व सुंदर बनाने को लेकर पालिका प्रशासन गंभीर है। बेहतर कार्य कराए जाने को लेकर सारी संभावनाओं पर विचार चल रहे हैं। फास्टल पाम के फरेंदा मार्ग पर रखवाए जाने से इस मार्ग की भव्यता और बढ़ेगी।
सजावटी पौधा है फास्टल पाम
डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय के वनस्पति विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि फास्टल पाम का पौधा सजावटी है। पौधे में कैल्थेराल व गैलिक एसिड मिलने के होने की जानकारी मिली है। अभी तक इसके औषधीय पौधे के रूप में प्रयुक्त होने के कोई प्रमाण नहीं मिले हैं। समुद्र के किनारे के क्षेत्रों में यह बहुतायत संख्या में पाए जाते हैं।
विज्ञापन
स्वास्थ्य के लिहाज से अत्यंत लाभदायक है फास्टल पाम
जिला अस्पताल में फिजिशियन के रूप में तैनात डॉ. एवी त्रिपाठी ने बताया कि स्वास्थ्य के लिहाज से भी फास्टल पाम का पौधा अत्यंत लाभदायक है। यह वातावरण को शुद्ध बनाने, आक्सीजन का उत्पादन करने का कार्य करता है। वातावरण का शुद्ध होना व आक्सीजन का होना बेहतर स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। इस पर उगने वाले फल पेट व पेशाब से संबंधित बीमारियों में अत्यंत लाभदायक हैं।