{"_id":"6500c309112fb8225b0d8392","slug":"road-incomplete-for-16-months-due-to-non-receipt-of-noc-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-5606-2023-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: एनओसी नहीं मिलने से 16 माह से सड़क अधूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: एनओसी नहीं मिलने से 16 माह से सड़क अधूरी
विज्ञापन
महराजगंज। बभनौली बुजुर्ग से लेकर भटहट बाजार मार्ग को जोड़ने के लिए चौड़ीकरण में सड़क प्रस्तावित है। जंगल में ढाई किलोमीटर सड़क पर गिट्टी बिछाई गई है। लेकिन सड़क का निर्माण वन विभाग के अड़ंगे के कारण अधर में लटका हुआ है।
16 महीने से निर्माणाधीन इस मार्ग के बीच आ रहे ढ़ाई किलोमीटर वन क्षेत्र की एनओसी नहीं मिलने से लोगों को सुविधा नहीं मिल पा रही है। बिछाई गई गिट्टियां जगह जगह उखड़ गई हैं और और बड़े बड़े गड्ढे बन गए हैं। रात में इस मार्ग से आने जाने में चार पहिया और दो पहिया चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन जिम्मेदार इस मार्ग को बनाने में कोई रुचि नहीं ले रहे हैं। वर्ष 2022 में इस सड़क की चौड़ीकरण में स्वीकृति मिलने पर कार्य शुरू किया गया। प्रांतीय लोक निर्माण खंड विभाग ने सड़क बनाने का कार्य प्रारंभ किया। लेकिन ढाई किलोमीटर वन क्षेत्र में सड़क काटने की एनओसी नहीं मिलने से यह मार्ग अधर में लटका है।
पनियरा क्षेत्र के सोहास, गिरगिटिया बभनौली बुजुर्ग पनियरा, नेवासपोखर, इलाहाबाद, बड़वार, खैंचा, बसडिला,बैजूडेहरा, हसखोरी, महुअवा शुक्ल, मिठौरा,कामता बुजुर्ग समेत दो दर्जन गांवों के लोगों का गोरखपुर में जरुरी काम लेकर आना जाना रहता है। सड़क नहीं बनने के कारण ज्यादा दूरी तय करके परतावल होते गोरखपुर में जाते हैं। डाॅ. दीपू कुमार सैनी संजय निषाद, रामसमुझ मद्धेशिया,अब्दुल ऐन शाह ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर चौड़ीकरण सड़क को बनाने की मांग की।