Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Road construction work stopped due to demand to shift the pole

Maharajganj News: पोल शिफ्ट करने की मांग को लेकर सड़क निर्माण कार्य रोका

Wed, 07 Jan 2026 01:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Road construction work stopped due to demand to shift the pole
महराजगंज। नगर पालिका परिषद के सिविल लाइन वार्ड में डूडा विभाग की ओर से सीसी सड़क निर्माण कराया जा रहा है। मंगलवार को 32.50 लाख रुपये की लागत से बन रही इस सड़क में बाधा बन रहे विद्युत पोल को शिफ्ट करने की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य ठप कर दिया।
विज्ञापन

सभासद सदरे आलम के नेतृत्व में एकत्रित वार्डवासियों ने कहा कि पोल हटाए बिना सड़क निर्माण करना व्यर्थ है और इससे भविष्य में समस्याएं बढ़ेंगी। सभासद ने आरोप लगाया कि विद्युत विभाग और डूडा को कई बार लिखित एवं मौखिक शिकायत करने के बाद भी कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे और न ही पोल शिफ्टिंग का कार्य शुरू हुआ। वार्डवासियों का स्पष्ट कहना है कि जब तक विद्य ुत पोल को स्थानांतरित नहीं किया जाता, तब तक सीसी सड़क का निर्माण कार्य आगे नहीं बढ़ने दिया जाएगा। इस दौरान कृष्ण बिहारी लाल श्रीवास्तव, डॉ. एल बी प्रसाद, बृजेश कुमार, अम्बिश त्रिपाठी, गोरख नाथ भारती, बुद्ध नारायण शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed