फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Union Minister Pankaj Chaudhary said in Maharajganj BJP government gave priority to development works

महराजगंज में बोले केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी: BJP सरकार ने विकास कार्यों को दी प्राथमिकता, यही विकास की पहचान

Sat, 20 Aug 2022 12:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 20 Aug 2022 12:07 PM IST
सार

फरेंदा क्षेत्र के उदितपुर इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित प्रधानमंत्री सड़क योजना के शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान असहज स्थिति पैदा हो गई। जब केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के सामने भाजपा व कांग्रेस समर्थक नारेबाजी करते हुए मंच के सामने आ गए। दोनों पार्टी के कार्यकर्ता अपने नेता के समर्थन में नारे बाजी करने लगे।

विज्ञापन
Union Minister Pankaj Chaudhary said in Maharajganj BJP government gave priority to development works
एकसड़वा से जंगल गुलहरिया मार्ग का शिलान्यास करते केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी और विध? - फोटो : MAHARAJGANJ

विस्तार

केंद्र व प्रदेश की सरकार ने देश में विकास का एक नया आयाम लिख दिया। देश की सड़कों को बेहतर बनाने का प्रयास लगातार भाजपा सरकार कर रही है। प्रधानमंत्री सड़क योजना के माध्यम से गांव की सड़कों को मुख्य मार्ग से जोड़ने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। गांव की बेहतर सड़क ही क्षेत्र के विकास की पहचान है। जब तक सड़क दुरुस्त नहीं होगी, तब तक क्षेत्र का विकास अधूरा माना जाता है।
विज्ञापन


ये बातें मुख्य अतिथि केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत उदितपुर इंटर कॉलेज के मैदान में क्षेत्र की नौ सड़कों के शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान कहीं। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि कोरोना काल में देश के प्रधानमंत्री ने साहस के बदौलत देश को महामारी से बचाने का काम किया। जिसकी सराहना पूरे विश्व में हो रही है।
विज्ञापन


विशिष्ट अतिथि कांग्रेस विधायक वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयास करुंगा जिससे लोगों को फायदा मिल सके। पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकार ने क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता दी। जिसका नतीजा रहा कि क्षेत्र की तमाम सड़कों का जाल बिछाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम को नौतनवां विधायक ऋषि त्रिपाठी, पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश जायसवाल ने संबोधित किया। संचालन डब्बू सिंह ने किया। इस दौरान विवेका पांडेय, प्रदीप सिंह, रविंद्र सिंह, प्रमोद तिवारी, बबलू चौधरी, छठठू सिंह, योगेंद्र यादव, ह्दय नरायन पांडेय, डॉ. अजय चौधरी आदि मौजूद रहे।


भाजपा व कांग्रेस समर्थकों ने की नारेबाजी
फरेंदा क्षेत्र के उदितपुर इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित प्रधानमंत्री सड़क योजना के शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान असहज स्थिति पैदा हो गई। जब केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के सामने भाजपा व कांग्रेस समर्थक नारेबाजी करते हुए मंच के सामने आ गए। दोनों पार्टी के कार्यकर्ता अपने नेता के समर्थन में नारे बाजी करने लगे। मंच से केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री बार- बार शांत रहने की अपील कर रहे थे। एक ओर कांग्रेसी विधायक वीरेंद्र चौधरी अपने कार्यकर्ताओं को मना रहे थे वहीं, दूसरी ओर पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह भी अपने समर्थकों को मनाने में जुटे रहे। समर्थकों को मनाने में करीब आधा घंटा तक कार्यक्रम प्रभावित रहा। दोनों नेताओं के मनाने के बाद कार्यकर्ता शांत हुए तब जाकर कार्यक्रम शुरू हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed