फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   road accident

Maharajganj News: सड़क हादसे में घायल तीन युवकों की हालत गंभीर

Wed, 26 Apr 2023 01:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 26 Apr 2023 01:34 AM IST
विज्ञापन
road accident
निचलौल। थाना क्षेत्र की दो जगहों पर हुए सड़क हादसों में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों की मदद से तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया गया। जहां पर तीनों घायलों की हालत गंभीर देखकर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

चौक थाना क्षेत्र के परसौनी गांव निवासी श्रवण (32) अपनी बाइक से निचलौल थाना क्षेत्र के रामचंद्रही गांव के टोला लेदी में रिश्तेदार के घर आए थे। लेदी के पास उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर पक्के नाले में गिर गई। इस दौरान वह घायल हो गए। हादसे के वक्त हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

इसी तरह दूसरा हादसा निचलौल सिंदुरिया मार्ग पर मदनपुरा गांव के निकट हुआ। एक बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराई। इससे बाइक सवार राकेश (25) और संजय (27) निवासी मदनपुरा घायल हो गए। हादसे के दौरान बाइक सवार दोनों युवक हेलमेट नहीं पहने हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

निचलौल सीएचसी में दोनों घायलों की हालत बिगड़ते देखकर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed