फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   RO plant installed in the block premises is getting spoiled

Maharajganj News: ब्लाक परिसर में लगा आरओ प्लांट हो रहा खराब

Fri, 23 Feb 2024 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 23 Feb 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
RO plant installed in the block premises is getting spoiled
बृजमनगंज। क्षेत्र पंचायत कार्यालय परिसर में लाखों रुपये की लागत से लगा आरओ प्लांट बेमतलब साबित हो रहा है। ब्लाॅक परिसर में आने वाले लोगों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। मजबूरी में लोग बोतल की पानी लेकर प्यास बुझाते हैं।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2022-23 में कार्यालय क्षेत्र पंचायत बृजमनगंज के परिसर में पेयजल के लिए छह लाख 83 हजार की लागत से आरओ प्लांट लगाया गया था। एक साल बीतने के बाद भी शुरू नहीं हो सका। कमलेश पांडेय, गणेश जयसवाल, जावेद ने बताया की सरकार गांव-गांव शुद्ध पेयजल देने की व्यवस्था कर रही है और ब्लॉक परिसर में लगा आरओ प्लांट बेकार हो रहा है। खंड विकास अधिकारी सच्चिदानंद शुक्ला ने बताया कि बिजली आपूर्ति में गड़बड़ी के कारण संचालित नहीं हो सका, इसे ठीक कराने के बाद शुरू करा दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed