{"_id":"620409114f42f35179359b6f","slug":"rhinoceros-trampling-crops-panic-among-people-maharajganj-news-gkp4264446133","type":"story","status":"publish","title_hn":"फसलों को रौंद रहा गैंडा, लोगों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फसलों को रौंद रहा गैंडा, लोगों में दहशत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फसलों को रौंद रहा गैंडा, लोगों में दहशत
- छह दिनों से डोमा खंड बीट के जंगल में डाला है डेरा
निचलौल (महराजगंज)। क्षेत्र के डोमा खंड बीट के जंगल और उससे सटे गन्ने की फसल में करीब छह दिनों से गैंडे ने डेरा जमा रखा है। जिसके चलते जंगल से सटे लोगों में दहशत है। गैंडा जंगल से सटे गेहूं और तिलहन सहित गन्ने की फसल को रौंद रहा है।
डोमा खंड बीट के जंगलों से सटे आबादी हरियरपुर निवासी हरिबंश कुशवाहा और जोगिंद्र निषाद ने कहा कि बीते दिनों नेपाल के चितवन से भटकर वन रेंज क्षेत्र के जंगल और उससे सटे गन्ने की फसल में एक गैंडा अपना डेरा जमा रखा है। दिन ढलते ही गैंडा जंगल और गन्ने की फसल से बाहर निकलकर गेहूं और तिलहन की फसल को बर्बाद कर रहा है। करीब छह दिनों से हर रोज सुबह शाम गैंडा जंगल से बाहर फसलों में घूमते फिरते देखने को मिल रहा है। किसान नरसिंह कुशवाहा, सचिंद्र सिंह, नरसिंह पासवान ने कहा कि गैंडा निकलने की सूचना पर करीब एक सप्ताह पहले नेपाल से टीम आकर तलाश कर वापस लौट गई। रेंजर सुनील कुमार राव ने कहा कि मामले की जानकारी नहीं है। संबंधित वनकर्मियों से मामले की जानकारी लेकर गैंडे की तलाश की जाएगी।