{"_id":"6a5be903f7930dee66092904","slug":"revolt-in-nichlaul-nagar-panchayat-nine-councilors-submit-mass-resignation-maharajganj-news-c-206-1-mhg1034-181534-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: निचलौल नगर पंचायत में बगावत, नौ सभासदों ने दिया सामूहिक इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: निचलौल नगर पंचायत में बगावत, नौ सभासदों ने दिया सामूहिक इस्तीफा
विज्ञापन
नपा कार्यालय में सामूहिक त्यागपत्र सौंपने के बाद मनोनीत एवं निर्वाचित सभासद।
महराजगंज। निचलौल नगर पंचायत में शनिवार को आठ निर्वाचित और एक मनोनीत सभासद ने इस्तीफा दे दिया। सामूहिक रूप से इस्तीफा सौंपने से हड़कंप मच गया। सभासदों ने नगर पंचायत अध्यक्ष पर जनप्रतिनिधियों की अनदेखी करने और जनहित के कार्यों में उदासीनता बरतने का आरोप लगाया है। शुक्रवार को भी एक भाजपा समर्थित सभासद ने इस्तीफा दिया था।
दो दिनों में 10 सभासदों के इस्तीफा देने से निचलौल नगर पंचायत का राजनीतिक माहौल गरमा गया है। साथ ही नगर पंचायत अध्यक्ष की कार्यशैली सवालों के घेरे में है। अधिशासी अधिकारी को संबोधित सामूहिक त्यागपत्र सौंपते हुए सभी सभासदों ने गंभीर आरोप लगाए हैं।
सभासदों का आरोप है कि नगर पंचायत अध्यक्ष का व्यवहार जनप्रतिनिधियों के प्रति उदासीन और असहयोगपूर्ण है। कई बार जनसमस्याओं से अवगत कराने के बावजूद उनका समाधान नहीं कराया जा रहा है।
विज्ञापन
इस्तीफे में बताया गया है कि वार्डों की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास करने के बावजूद जनप्रतिनिधियों की बातों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। इससे जनता के बीच उनकी छवि खराब हो रही है और वे अपने दायित्वों का निर्वहन करने में असमर्थ महसूस कर रहे हैं। ऐसी स्थिति में पद पर बने रहने का कोई औचित्य नहीं रह गया है।
नगर पंचायत निचलौल में 13 निर्वाचित और तीन मनोनीत सभासद हैं। शुक्रवार को एक नौ सभासदों के इस्तीफा देने के बाद अब नगर पंचायत में एक मनोनीत और पांच निर्वाचित सभासद शेष रह गए हैं।
सामूहिक त्यागपत्र देने वालों में सभासद दशरथ प्रसाद (वार्ड-6), नर्बदा देवी (वार्ड-3), महत्तम यादव (वार्ड-1), साबिर अली (वार्ड-4), ब्यूटी सिंह (वार्ड-7), धीरज विश्वकर्मा (वार्ड-10), किरण देवी (वार्ड-12) और मनीष खड़ाकिया (वार्ड-13) शामिल हैं। इनके अलावा शासन द्वारा मनोनीत सभासद नृपेंद्र विक्रम सिंह ने भी अपना त्यागपत्र सौंप दिया।