फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Revival fund to speed up 146 groups of the district

रिवाल्विंग फंड से जिले के 146 समूहों को रफ्तार देने की कवायद

Sat, 19 Dec 2020 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Revival fund to speed up 146 groups of the district
रिवाल्विंग फंड से जिले के 146 समूहों को रफ्तार देने की कवायद
विज्ञापन

महराजगंज। समूहों को आत्मनिर्भर बनाने व उनसे जुड़ी महिलाओं को प्रेरित करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की ओर से जिले के 146 समूहों को 15000 का रिवाल्विंग फंड जारी किया गया है। फंड प्राप्त कर समूह के जिम्मेदार जहां अपने व्यवसाय को बढ़ा सकेंगे, वहीं दूसरों को भी प्रेरित कर पाएंगे।
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की ओर से ग्रामीण क्षेत्र में आजीविका को बढ़ाने तथा गरीबों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पहल की जाती है। समूह की महिलाओं को ऋण प्रदान कर जहां उनके व्यवसाय को प्रारंभ कराया जाता है, वहीं विकास को लेकर उन्हें नियमित तरीके से प्रोत्साहित भी किया जाता है।
विज्ञापन

महिलाओं को विकास की मुख्य धारा में लाने को लेकर निचलौल ब्लॉक के सर्वाधिक 43, मिठौरा के 33, लक्ष्मीपुर के 23, बृजमनगंज के 13, पनियरा के 11, फरेंदा व सदर के छह-छह, परतावल के पांच, घुघली के तीन, सिसवा के दो तथा धानी ब्लॉक के एक समूह को रिवाल्विंग फंड जारी कर दिया गया है। फंड के प्राप्त होने से समूह से जुड़ी महिलाएं अपने व्यवसाय को बढ़ा सकेंगी। उपायुक्त स्वत: रोजगार साईं तेजा सीलम ने बताया कि महिलाओं को रोजगार परक बनाने व उनकी आय को सुधारने को लेकर प्रयास प्रारंभ किया गया है। भविष्य में इसके बेहतर परिणाम सामने आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिवाल्विंग फंड की तरह 54 समूहों को स्टार्ट अप फंड भी वितरित किया गया है। लक्ष्मीपुर ब्लॉक के सर्वाधिक 22, बृजमनगंज ब्लॉक के 11, पनियरा ब्लॉक के 10, मिठौरा ब्लॉक के सात, परतावल ब्लॉक के तीन व सदर के एक समूह को स्टार्ट अप फंड वितरित हुआ है। पांच ब्लॉक को स्टार्ट अप फंड नहीं मिला है।

रिवाल्विंग फंड (परिक्रामी निधि) ऐसा खाता है, जो किसी वित्तीय वर्ष की सीमा के बिना किसी समूह के निरंतर संचालन के लिए उपलब्ध रहता है। व्यवसाय को प्रारंभ करने के लिए ऋण के रूप में बैंकों की ओर से प्रारंभ किया जाने वाला खाता स्टार्ट अप योजना के तहत खोला जाता है। इसमें समूह अथवा ऋणियों को निश्चित अवधि में ऋण संबंधी धनराशि को जमा करना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed